अपराधिक घटना पर राजनीति न करें भाजपा-कांग्रेस
रायपुर। राजधानी में सराफा व्यवसायी के साथ की गयी लूट और गोली बारी की घटना की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता में नागरिकों की सुरक्षा कानून व्यवस्था सर्वोपरि है, ऐसी घटनायें सवर्था अस्वीकार्य है। भारतीय जनता पार्टी अपराधिक घटना पर राजनीति मत करें। आरोप लगाने के पहले भारतीय जनता पार्टी अपने गिरेबान में झांके। प्रदेश और राजधानी की जनता ने भाजपा शासनकाल में 15 वर्षो की बिगड़ी कानून व्यवस्था को अभी तक नहीं भूले है। भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल के सिर्फ 5 सालों में 100 अधिक लोगो की हत्यायें हुई थी। राजधानी रायपुर के ही आधा दर्जन से अधिक गोलीबारी और लूट-डकैती की घटनाओं को तत्कालीन भाजपा सरकार नहीं सुलझा पाई थी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये कांग्रेस की सरकार प्रतिबद्ध है। पिछले 15 वर्षो में बिगड़ चुकी राज्य की कानून व्यवस्था को पटरी में लाने के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा चुके है। राज्य के निवासियों के जीवन जीने के लिये सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण बनाना कांग्रेस सरकार का पहला ध्येय है।