कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 5 प्रकरणों में 20 लाख की स्वीकृती
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने के 5 प्रकरणों में 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने इसकी स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानो के तहत दी है।
उन्होंने तहसील सक्ती के ग्राम पाली के श्रीमती विमला बाई के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री रामायण सिंह, ग्राम गहरीनमुड़ा के अजय कुमार के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री हुलेश कुमार, के लिए चार-चार लाख रूपये की राशि की स्वीकृति दी है। इसी तरह तहसील पामगढ़ के ग्राम कोसला की कुमारी मंजू सोनी के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती पुष्पा, तहसील जैजैपुर के ग्राम बैहागुडरू के श्री विशाल के सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री रामजी और तहसील चांपा के ग्राम कमरीद के श्रीमती उर्मिलाबाई के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्री छतराम के लिए चार-चार लाख रूपये की सहायता मंजूर की है। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने संबंधित तहसीलदारों को राशि आहरित कर संबंधित निकटतम वारिसों को आर.टी.जी.एस. के माध्यम से भुगतान कर कलेक्टेऊरेट कार्यालय को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।