रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। शाह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और रघुबर दास के नतृत्व में राज्य का निरंतर विकास हो रहा है।
केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah चक्रधरपुर, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। https://t.co/s0FDN27mZi
— BJP (@BJP4India) December 2, 2019
श्री शाह ने कहा कि आदिवासियों का फायदा उठाने वाली, करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने वाली और चुनाव के टिकट बेचने-खरीदने वाली पार्टियां झारखंड के विकास के लिए कभी काम नहीं कर सकतीं है। उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार और रघुवर सरकार ने झारखंड के अंदर से नक्सलवाद को उखाड़ के यहां विकास का रास्ता प्रशस्त करने का काम किया है। शाह ने कहा कि जो पार्टियां टिकट बांटने में खरीद-फरोख्त करती हो, आदिवासियों का शोषण करती हो, झारखंड की रचना की विरोधी हों और अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार करती हों। उन पार्टियों को वोट देकर झारखंड का विकास नहीं हो सकता।
झारखंड के चक्रधरपुर में जनसभा को संबोधित किया।
कांग्रेस और JMM का उद्देश्य किसी भी तरह सत्ता प्राप्त करना है जबकि भाजपा का उद्देश्य है झारखंड का विकास ह।
कांग्रेस सरकार ने दशकों में जितने विकास के काम नहीं किये, उससे अधिक विकास रघुबर सरकार ने एक विधान सभा में करके दिखा दिया है। pic.twitter.com/pnzryqcUQK
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) December 2, 2019
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में हैं, मैं उनसे कांग्रेस की तरफ से पिछले 55 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा जानना चाहता हूं, हम अपने 5 वर्षों के लेखा-जोखा के साथ यहां हैं। जब झारखंड राज्य की रचना के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहां के युवाओं पर कांग्रेस पार्टी ने गोलियां और डंडे चलवाये थे।
Addressing a public meeting in Chakradharpur, West Singhbhum, Jharkhand. https://t.co/LjMrPFjUIy
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) December 2, 2019
कांग्रेस झारखंड की रचना का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है। OBC समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों के आरक्षण को कम किए बिना OBC समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।
