ट्रैफिक सिपाहियों को भेंट किया गमछा और पानी का बोतल

0

ट्रैफिक सिपाहियों को भेंट किया गमछा और पानी का बोतल

रायपुर। गर्मी हो या बारिश टै्रपिक सिपाही अपनी ड्यूटी बखूबी निभाते हैं। आज 46 डिग्री तापमान पर लोग जहां कूलर एसी का सहारा ले रहे हैं वही जवान खुले आसमान के नीचे ड्यूटी कर रहे हैं।इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के युवा नेता सार्थक शर्मा ने अपने साथी संतोष गंगवानी और मोहनी डोंगरे के साथ मिल कर शहर भर के सिगनल में खड़े ट्रैफिक जवानों और पुलिस के जवानों को धूप से बचने के लिए गमछा और पानी का बॉटल दिया। इन युवाओं का कहना है कि जो जवान हमारी सुरक्षा कर रहे हैं उनकी सुरक्षा करना भी हमारा फर्ज बनता है। इस उद्देश्य से गमछा और पानी बॉटल वितरित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों