खेल मंत्री ने क्रिकेट प्रशिक्षक श्री आचरेकर के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
रायपुर। खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने पद्मश्री सम्मानित सुप्रसिद्ध क्रिकेट प्रशिक्षक श्री रमाकांत आचरेकर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। खेल विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने भी श्री आचरेकर के देहावसान पर शोक प्रकट किया है। श्री आचरेकर का आज मुम्बई में निधन हो गया।