Chhattisgarh News : टी.एस. सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री बने, राजपत्र में अधिसूचना जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्‍वर शरण सिंहदेव (टी.एस. सिंहदेव) को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना गुरुवार को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्य के अन्य नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद सिंहदेव को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला हुआ था और उसी फैसले के आधार पर गुरुवार को राज्य शासन की ओर से अधिसूचना जारी कर सिंहदेव को विधिवत उप-मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.