रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा…
श्रेणी: फिल्म मनोरंजन- टीवी जगत-फिल्म समीक्षा
चित्रोत्पला फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को देगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बरसों पुराना सपना आज साकार हो गया है। चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा, बल्कि यह परियोजना राज्य की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को…
अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, श्मशान घाट पहुंचा पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे…..
मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत थी और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में नियमित जांच और उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया – “यह एक युग का अंत है… एक बहुत बड़ा मेगा स्टार… मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक हीरो का अवतार… अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और…
दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन | शोले के ‘जेलर’ असरानी का 84 की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
नई दिल्ली । प्रख्यात अभिनेता और हास्य कलाकार असरानी का 84 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। परिवार ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार के बाद ही यह खबर साझा की, जिसका आयोजन सांताक्रूज़ श्मशान घाट पर किया गया। फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा होने को उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है, जिसने प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। बता दें कि गोवर्धन असरानी काफी समय से बीमार चल रहे थे और बीते 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती…
नहीं रहे दिग्गज एक्टर मनोज कुमार, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, लेखक-निर्देशक मनोज कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उन्होंने आज सुबह 3.30 am पर मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली, वो लंबे वक्त से उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। मनोज कुमार को ‘भारत कुमार’ के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, शुक्रवार सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनोज…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘छावा’ हिंदी फिल्म को किया टैक्स फ्री घोषित
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘छावा’ केवल एक फिल्म…
The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म टैक्स फ्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने करने की घोषणा की है। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म इसलिए भी देखी जानी चाहिए क्योंकि अतीत का अध्ययन ही हमें वर्तमान और भविष्य के बारे में बेहतर मार्गदर्शन दे सकता है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म इतिहास के उस भयावह सत्य को…
“Bhaiyya Ji” Teaser Out: अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा… बिना कुछ बोले ही रोंगटे खड़े कर गए मनोज बाजपेयी, ‘भैया जी’ टीजर ने उड़ाया गर्दा…
मनोरनजन डेस्क (Bns)। ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ बाद एक बार फिर से गर्दा उड़ाने मनोज बाजपेयी आ रहे हैं। मनोज बाजपेयी की मचअवेटेड फिल्म ‘भैया जी’ (Bhaiyya Ji) का टीजर रिलीज हो गया है। इस चंद सेकेंड के टीजर में मनोज बाजपेयी ने बिना कुछ बोले ही ऐसी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है कि वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सब जगह छा गया। Looks like an interesting and Thriller Coming On Via @BajpayeeManoj #BhaiyyaJi in cinemas on 24th March. 👉Teaser…
Oscar 2024: #RRRMovie बार-बार ऑस्कर में, एक बार फिर छाया नाटू नाटू, एसएस राजामौली की आरआरआर काे मिला लॉस एंजिल्स में सम्मान
मनोरंजन डेस्क(Bns)। ऑस्कर्स 2024 का आयोजन आज (11 मार्च) के दिन लॉस एंजिल्स में हुआ। ‘ओपेनहाइमर’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘पुअर थिंग्स’ के लिए एम्मा स्टोन और ‘ओपेनहाइमर’ के लिए किलियन मर्फी को क्रमश: बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में ऑस्कर से सम्मानित किया गया। इन सबके बीच, पिछले साल ऑस्कर जीतने वाली भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ को स्पेशल ट्रिब्यूट भी दिया गया। जी हां, ऑस्कर 2024 में ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ का एक बार फिर कैमियो हुआ। On the #Oscars stage again!! ❤️🔥❤️🔥❤️🔥 #RRRMovie pic.twitter.com/cbNgFzMt72…
Miss World 2024 : मिस वर्ल्ड के ताज से चूका भारत, चेक रिपब्लिक की सुंदरी क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता खिताब
मुंबई। 71वें मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी) का आयोजन इस बार भारत में किया गया। मुंबई में आयोजित हुए भव्य समारोह में चेक रिपब्लिक की सुंदरी क्रिस्टीना पिस्जकोवा (Krystyna Pyszková) ने 112 देशों की कंटेस्टेंट को हराकर मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। 24 साल की क्रिस्टीना ने फाइनल राउंड में लेबनान की मॉडल यास्मीना जायटौन (Yasmina Zaytoun) को हराया, जो फर्स्ट रनर-अप रहीं। वहीं भारत इस बार भी मिस वर्ल्ड के खिताब से चूक गया। समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व सिनी शेट्टी कर रही थीं, जो आठवें स्थान…
