ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का ‘एक्टिंग प्रेसिडेंट’, सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर किया ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें ‘वेनेजुएला का एक्टिंग प्रेसिडेंट’ दिखाया गया है। यह फोटो विकिपीडिया की एक एडिटेड पेज की लग रही है, जिसमें ट्रंप को जनवरी 2026 तक ‘वेनेजुएला का राष्ट्रपति’ दिखाया गया है। इसमें उनके असली ऑफिशियल पद, यूनाइटेड स्टेट्स के 45वें और 47वें राष्ट्रपति का भी जिक्र है। यह सब ट्रंप की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स वेनेजुएला की लीडरशिप के साथ बहुत अच्छे से काम कर रहा है। साथ…

Delcy Rodriguez बनीं अंतरिम राष्ट्रपति, मादुरो की अनुपस्थिति में संभालेगी देश की कमान, ट्रंप ने Venezuela को अमेरिकी नियंत्रण में लिया

काराकास। अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में मचे भारी राजनीतिक घमासान के बीच देश के सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने का आदेश दिया है। अदालत का कहना है कि यह निर्णय देश की संप्रभुता और प्रशासनिक निरंतरता को बनाए रखने के लिए जरूरी है। पद संभालने से पहले, रोड्रिग्ज ने टेलीविजन पर लाइव संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिकी सेना के ‘मिडनाइट ऑपरेशन’ की कड़े शब्दों में…

New Year Celebration: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी के साथ हुआ नए साल का जश्न

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर ने नए साल का स्वागत शानदार आतिशबाज़ी के साथ किया। आइकॉनिक सिडनी हार्बर ब्रिज और सिडनी ओपेरा हाउस के ऊपर आधी रात को हुई भव्य आतिशबाज़ी ने पूरे आसमान को रोशनी से भर दिया। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग हार्बर के आसपास जुटे, जबकि दुनिया भर में इसका सीधा प्रसारण देखा गया। नए साल के मौके पर आयोजित इस वार्षिक समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। बढ़ी हुई पुलिस मौजूदगी के बीच सिडनी ने 2026…

अब दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी, जोहान्सबर्ग के पास बार में अंधाधुंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत

Johannesburg Shooting: दक्षिण अफ्रीका में रविवार सुबह एक बार में हुई गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई। यह घटना जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दूर बेकर्सडेल इलाके में हुई, जो अपनी सोने की खदानों के लिए जाना जाता है। इस महीने देश में मास शूटिंग की यह दूसरी बड़ी घटना है। सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1:00 बजे हुई, जब दो गाड़ियों में आए दर्जन भर हमलावरों ने बार में बैठे लोगों पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। भागते समय भी हमलावर अंधाधुंध फायरिंग…

Australia Shooting: सिडनी, बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत, इलाके में दहशत

सिडनी। बोंडी बीच पर रविवार (14 दिसंबर) को बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस फायरिंग में दस लोग मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।पुलिस इसे एक यहूदी यहूदी फेस्टिवल पर लक्षित हमला मान रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये हमला, जिसकी योजना महीनों पहले बनाई गई थी, बच्चों के खेल के मैदान के पास बोंडी बीच पार्क में एक हनुक्का कार्यक्रम को निशाना बनाया गया था। एक बंदूकधारी भी मौके पर मारा गया, जबकि दूसरे को गोली लगी और वह हिरासत में है, जिसे आपातकालीन सेवाओं…

आज भारत पहुंचेंगे पुतिन, Su-57 जेट डील समेत कई रक्षा मुद्दों पर होगी बात, टिकी दुनिया टिकी निगाहें

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुंचने वाले हैं। यह उनकी यूक्रेन युद्ध के बाद भारत की पहली यात्रा है और इसे दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। पुतिन गुरुवार, 4 दिसंबर को शाम दिल्ली पहुंचेंगे और यहां 4-5 दिसंबर को होने वाले 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग, व्यापार, ऊर्जा साझेदारी और कई तकनीकी क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं पर गहन चर्चा होगी। #PutininIndia

इमरान खान जिंदा हैं, जेल में मिली बहन, बताया- तबीयत ठीक है, बताई पाक सरकार के जुल्म की पूरी आंखोंदेखी!

इस्लामाबाद। इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर चल रही चिंताओं और परिवार को मुलाकात न करवाने के आरोपों के बीच, मंगलवार को अधिकारियों ने बड़ी राहत दी। रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनकी बहन उज़मा खानम को उनसे मिलने की अनुमति दी गई। सुरक्षा बेहद कड़ी थी, लेकिन फिर भी उज़मा खानम को प्रोटोकॉल के तहत अंदर जाने दिया गया। फिलहाल उनकी इमरान से मुलाकात हो चुकी है। बकौल उजमा, इमरान के अकेले में रखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि इमरान को अकेले में रखा गया है और…

G20SouthAfrica – पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाकात, मुस्कुराते हुए की एक-दूसरे को नमस्ते और पूछे हालचाल, ली सेल्फी

जोहान्सबर्ग। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं समिट में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए नमस्ते किया और हाथ मिलाया। बीते कुछ सालों में भारत-इटली की दोस्ती काफी मजबूत हुई है। इससे पहले पीएम मोदी ने जून 2025 में भी कनाडा के कनानास्किस में आयोजित हुए 51वें जी7 समिट के दौरान इटली…

सऊदी अरब में दर्दनाक हादसा, मक्का से मदीना जा रही बस की टैंकर से टक्कर, 42 भारतीय जिंदा जले

रियाद। सऊदी अरब में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मक्का से मदीना जा रही एक यात्री बस डीजल टैंकर से टकरा गई. इस दर्दनाक हादसे में 42 भारतीय उमरा तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, यह दुर्घटना भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे मुफ़रीहाट क्षेत्र में हुई। बस में सवार सभी यात्री हैदराबाद के रहने वाले थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। हादसे के समय कई यात्री सो रहे थे, इसलिए उन्हें टक्कर का कोई अंदाजा नहीं हुआ।…

Nobel Peace Prize 2025: कौन हैं मारिया कोरिया? नोबेल शांति पुरस्कार की रेस में राष्ट्रपति ट्रंप को भी छोड़ दिया पीछे..

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वेजियन नोबेल समिति की ओर से बड़ा झटका लगा है। उनकी चाहत थी कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिले। मगर समिति ने ऐलान किया है कि वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिलेगा। नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने यह सम्मान उन्हें अपने देश में नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए देने का ऐलान किया है। द नोबेल प्राइज के एक्स अकाउंट पर घोषणा करते हुए लिखा गया, “नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने…