10वीं बार नीतीश कुमार ने ली बिहार के CM पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उप-मुख्यमंत्री: गाँधी मैदान के भव्य समारोह में PM और कई राज्यों के CM मौजूद

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद नीतीश कुमार ने गुरुवार (20 नवंबर 2025) पटना के गाँधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 10वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी के नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नेताओं को पद की शपथ दिलाई है। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश…

बिहार चुनाव: रचा चुनावी इतिहास; बिहार के दूसरे चरण में 69% मतदान, औसत 67% वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मतदान के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। दूसरे चरण में ऐतिहासिक 68.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि, यह फाइनल आंकड़ा नहीं है। चुनाव आयोग के अनुसार, अभी दो हजार बूथों से डेटा आना अभी बाकी है। ऐसे में दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। पहले और दूसरे चरण के मतदान का औसत मिलाएं तो अभी तक 66.93 प्रतिशत है, जो कि बिहार में अब तक के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है। बिहार चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मंगलवार को 20 जिलों…

बिहार चुनाव 2025: बिहार में पहले फेज की वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान, मीनापुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटिंग..

पटना । बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। फिलहाल, सुरक्षा कारणों से कुछ विधानसभा क्षेत्रों के 56 मतदान केंद्रों पर मतदान का 5 बजे संपन्न हो गया है, लेकिन अधिकतर सीटों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक (66.65 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जिलावार आंकड़ों के अनुसार, बिहार के…

Bihar Assembly Election | एनडीए का बिहार घोषणापत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, महिलाओं को लखपति दीदी, यहाँ देखें घोषणापत्र की 25 बातें…..

नई दिल्ली। पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, ‘हम’ प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है।…

महागठबंधन का घोषणापत्र: हर घर में एक सरकारी नौकरी, 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं को 2500 रुपये, बिहार का तेजस्वी प्रण’ की 15 बड़ी बातें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने मंगलवार को संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र का नाम ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ रखा गया है। इस पत्र के जरिए महागठबंधन ने 25 मुख्य कार्यों के माध्यम से जहां बिहार बदलने की बात की, वहीं तरक्की का नया इतिहास लिखने का संकल्प भी लिया है। इस घोषणा पत्र में तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना, हर घर सरकारी नौकरी, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ नए वादे भी शामिल किए गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल…

SIR पर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया बड़ा ऐलान, अब देश के 12 राज्यों में शुरू होगा दूसरा फेज

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के लिए चुनावी राज्य बिहार के मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए चयनित राज्यों में एसआईआर का दूसरा चरण जारी करने का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने ऐलान किया कि चुनाव आयोग के दूसरे चरण में 12 राज्यों में एसआईआर कराया जाएगा। ऐसे में उन राज्यों की मतदाता सूची आज रात से फ्रीज कर दी जाएगी। बिहार एसआईआर पर जीरो…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान : दो चरणों में होंगे चुनाव, 6 और 11 नवंबर को मतदान,मतगणना 14 नवंबर को

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम…

#DelhiElection2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान- यहां देखें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है। 10 जनवरी को गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।…

झारखंड विधानसभा चुनाव की जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि…

#ElectionResult2024: महाराष्ट्र में फिर एक बार महायुति सरकार, CM की रेस बरकरार…, झारखंड में हेमंत सोरेन का चमत्कार..

नई दिल्ली। महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, झारखंड में हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने में कामयाब रहे हैं। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने 133 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। भाजपा का यह प्रदर्शन शानदार रहा है। भाजपा राज्य में 149 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। जबकि अजित पवार…