Advertisement

पैन कार्ड और वोटर आईडी अकेले भारतीय नागरिकता का प्रमाण नहीं, गौहाटी हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

गुवाहाटी। गौहाटी हाईकोर्ट ने भारतीय नागरिकता साबित करने से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में कहा है कि केवल पैन कार्ड और वोटर आईडी के आधार पर किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता प्रमाणित नहीं की जा सकती। अदालत के अनुसार, इन दस्तावेजों के आधार पर नागरिकता का दावा तभी स्वीकार किया जा सकता है, जब इनके पीछे मौजूद मूल सरकारी रिकॉर्ड और अन्य जरूरी साक्ष्य भी प्रमाणित हों।

न्यायमूर्ति कल्याण राय सुराना और न्यायमूर्ति सुस्मिता फूकन खौंड की खंडपीठ ने कुलचन बेगम बनाम भारत संघ एवं अन्य मामले में यह टिप्पणी की। अदालत ने महिला की याचिका खारिज कर दी। महिला ने विदेशी न्यायाधिकरण के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसे 25 मार्च 1971 के बाद भारत में प्रवेश करने वाला विदेशी घोषित किया गया था।

महिला ने दावा किया थ

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *