माकड़ी मे अगले माह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
कोण्डागांव। जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन विकासखण्ड माकड़ी में आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन स्थानीय मंडी प्रांगण मे आयोजित होगा। इस आयोजन मे अब तक 200 से अधिक हितग्राही आवेदन कर चुके है। आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय , सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से प्राप्त किया जा सकता हैं। आवेदन के साथ अंक सूची (जन्म तिथि अंकित हो) एवं खाद्यान योजना के तहत कोई भी राशन कार्ड धारी कन्या के अभिभावक आवेदन कर सकते है। कन्या की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य किया गया है। हितग्राहियो के पात्र पाये जाने पर उपरोक्त विवाह कार्यक्रम में शामिल किया जावेगा एवं शासन द्वारा निर्धारित उपहार सामग्री प्रदाय की जायेगी।
