फ्रांस ने आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकवाद के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, एयरस्ट्राइक में ढेर किये 50 आतंकवादी

पेरिस। फ्रांस में बीते दिनों हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी जवाबी कार्रवाई की गई है। फ्रांस ने आतंकी संगठन अलकायदा के खिलाफ एक्शन लिया है जिसमें कम से कम 50 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। इस बारे में फ्रांस की रक्षा मंत्री ने आधिकारिक जानकारी दी। फ्रांसीसी सेना ने माली में एयरस्ट्राइक कर दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया। फ्रांसीसी सेना की कार्रवाई में चार आतंकियों को जिंदा भी पकड़ा गया है।

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने को लेकर विवाद है। जिसको लेकर दुनियाभर के मुस्लिम देश फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि वो हिंसा का कतई समर्थन नहीं करते हैं, जबकि ऐसा करने वालों को सबक सिखाने में भी वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को फ्रांसीसी सेना ने माली में एयर स्ट्राइक की है, जिसमें पचास से अधिक आतंकी मारे गए हैं और इस दौरान आतंकवादियों के असलहे को नष्ट किया गया। फ्रांस की सेना ने ये एयर अटैक के लिए ड्रोन और मिराज का इस्तेमाल किया। मोटरसाइकिलों पर जा रहे करीब तीस आतंकवादियों को निशाने बनाते हुए उन्हें मार गिराया गया। फ्रांस का दावा है कि जिन आतंकवादियों को मारा गया है उनका संबंध कुख्यात आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़े हैं। ग्रुप ऑफ इस्लाम एंड मुस्लिम संगठन के लिए भी ये आतंकवादी काम किया करते थे।

मुहम्मद साहब के कार्टून विवाद को लेकर फ्रांस पर कई आतंकी हमले हो चुके हैं। पेरिस और फिर नाइस में लोन वुल्फ आतंकी हमले हुए हैं, जिसमें कई लोगों की जानें जा गईं। साथ ही चर्च के पादरी पर भी चाकू से वार किया गया था। इसके अलावा ऑस्ट्रिया में भी आतंकी हमला हुआ है, जिसके बाद यूरोप के कई देश सतर्क हैं। ताजा हमले के बाद फ्रांस ने कड़ा संदेश दिया है कि वे हिंसा का मुकाबला सख्ती से करने के लिए तैयार हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.