जानें भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन से जुड़े ये 6 रोचक जानकारी, नहीं जानते होंगे आप

धर्म डेक्स। रक्षाबंधन एक पवित्र प्रेम का त्यौंहार है यानि भाई-बहन का प्यार। भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्यौहारों में रक्षाबंधन का नाम भी शामिल है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, हालांकि हर जगह ऐसा नहीं होता है।

  • सामान्य तौर पर राखी केवल बहनें भाई को ही बांधती है, हालांकि कई बार देखा गया है कि ब्राह्मणों, गुरुओं और नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति, घर-परिवार के सदस्यों को भी रक्षा सूत्र बांधा जाता है।
  • कई स्थानों पर न केवल भाई, गुरु, ब्राह्मण आदि को राखी बांधी जाती है, बल्कि देवी-देवताओं, वृक्षों अदि को भी राखी बांधने की परंपरा है।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो कि एक बहुत बड़ा संगठन है, संघ के पुरुष इस दिन भाईचारे के लिए ये एक दूसरे को भगवा रंग की राखी बांधते हैं।
  • इस त्यौहार को यूं तो भारत समेत पूरी दुनिया में मनाया जाता है, वहीं हमारे पड़ोसी देश नेपाल में इसे अलग तरह से मनाया जाता है।
  • महाराष्ट्र में रक्षाबंधन को नारियल पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में इस दिन लोग नदी में स्नान के बाद जनेऊ भी बदलते हैं।
  • रक्षाबंधन के दिन राजस्थान में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने की परंपरा भी है। रामराखी भगवान को बांधी जाती है, वहीं चूड़ा राखी नंदें अपनी भाभियों को बांधती हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.