Budget Session 2025: आर्टिकल 370 से लेकर डिजिटल फ्रॉड तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों को गिनाया। साथ ही ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ और वक्फ संशोधन जैसे विधेयक का जिक्र किया. राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण से जुड़ी 10 बड़ी बातों पर नजर डालते हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाले गांधी जी के जीवन…

महाकुंभ भगदड़ की जानकारी देते-देते भावुक हुए सीएम योगी, भर आया गला, मृतकों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता का ऐलान

प्रयागराज। महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों की जानकारी खुद साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम भावुक हो गए। बोलते-बोलते उनका गला भर आया और आंखों से आंसू भी छलक पड़े। सीएम योगी ने कहा कि घटना दुखद है और मर्माहत करने वाली है। उन सभी परिजनों के प्रति हमारी पूरी संवेदना है। हम लोग रात से पुलिस-प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ संपर्क में रहे। जो भी बेहतर हो सकता था, उसे करने का प्रयास किया गया। सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर…

लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियो व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही 21 चिकित्सा अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है। विदित हो कि चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपने कर्तव्यस्थल से लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत…

बस्तर संभाग के 26 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता से बदली तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन इस बार इतिहास में खास दर्ज हुआ। वह गांव, जो कभी नक्सलियों के खौफ और आतंक के साए में जीने को मजबूर थे, अब शांति और विकास की नई राह पर चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान की जबरदस्त सफलता के चलते गांवों में सुरक्षा और विश्वास का नया माहौल बनने से इस बार 26 गांवों में पहली बार ग्रामीणों ने तिरंगा फहराया और पूरे उत्साह से गणतंत्र दिवस मनाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…

राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के मुख्य समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित, सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट

रायपुर। गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सुरक्षाबलों के 17 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट किया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनकी सलामी ली और उनके कमांडर से परिचय प्राप्त किया। परेड कमांडर परीविक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री हर्षित मेहर थे। केन्द्रीय अर्धसैनिक सुरक्षाबलों में बेस्ट कंटिजेंट तेलंगाना पुलिस को प्रथम पुरस्कार के साथ पांच हजार रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय स्थान पर भारत तिब्बत सीमा बल को तीन हजार रूपए नगद राशि तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

लाल किले में भारत पर्व 2025: छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जनजातीय कला, नृत्य व शिल्प की दिख रही झलक

रायपुर। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में आयोजित हो रहे भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है। यह झांकी राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। भगवान श्रीराम के प्रति अटूट भक्ति के लिए प्रसिद्ध रामनामी समुदाय इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। उनकी अनोखी परंपराएं, संस्कृति और जीवनशैली दर्शकों को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक लोक जीवन को बड़े ही…

76वें गणतंत्र दिवस का दिल्ली से यहां देखें.. Live…

नई दिल्ली। देश में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने झंडा रोहण किया। इस मौके पर लालकिले के सामने देशभर से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। यहां देखें लाइव।  

#RepublicDay2025: मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया , कहा -सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने गणतंत्र दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन…

Padma Awards 2025: पद्मश्री पुरस्कारों का ऐलान, लिस्ट में 113 नाम शामिल, कई गुमनाम नायक भी.., जानें किन्हें मिला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं की पहली लिस्ट जारी की। लिस्ट में कई ऐसी हस्तियों शामिल है, जो गुमनाम जैसी लाइफ जी रहे हैं। पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में कुवैत की योगा ट्रेनर के अलावा सेब सम्राट के नाम से फेमस हुए बिलासपुर के सेब किसान हरिमन शर्मा की भी नाम शामिल है। इसके अलावा ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक गुरु बने जोनास, तवील में विशेषज्ञता रखने वाले वादक पी. दचनामूर्ति समेत कई…