नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार (25 जनवरी) को 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं की पहली लिस्ट जारी की। लिस्ट में कई ऐसी हस्तियों शामिल है, जो गुमनाम जैसी लाइफ जी रहे हैं। पद्मश्री पुरस्कारों की सूची में कुवैत की योगा ट्रेनर के अलावा सेब सम्राट के नाम से फेमस हुए बिलासपुर के सेब किसान हरिमन शर्मा की भी नाम शामिल है। इसके अलावा ब्राजील के मैकेनिकल इंजीनियर से हिंदू आध्यात्मिक गुरु बने जोनास, तवील में विशेषज्ञता रखने वाले वादक पी. दचनामूर्ति समेत कई दिग्गज हस्तियों का नाम पद्मश्री पुरस्कारों की लिस्ट में शामिल है।
https://x.com/ians_india/status/1883150874999955690
गृह मंत्रालय की ओर साझा की गई जानकारी के मुताबिक पद्म पुरस्कार 2025 के लिए कुल 139 हस्तियों का चयन हुआ है। लिस्ट 7 लोगों को पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 दिग्गज हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। भारत के करीब 30 गुमनाम प्रतिभाओं को भी उनकी उपलब्धियों और योगदानों के लिए ये सम्मान दिया जा रहा है।
https://x.com/ians_india/status/1883152618098221269
गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने शनिवार को पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित होने वाले नामों की घोषणा की है। दरअसल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। यह पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने लिए है।
https://x.com/ians_india/status/1883153237559173337
सर्वाइकल कैंसर का पता लगाने, रोकथाम और प्रबंधन में विशेषज्ञता रखने वाली दिल्ली की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरजा भाटला को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
https://x.com/ANI/status/1883181744566001948