मुख्यमंत्री श्री साय से ओलम्पिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास में पेरिस ओलम्पिक 2024 में कांस्य पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनु भाकर का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि आपकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। मनु भाकर राजधानी रायपुर में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेने छत्तीसगढ़ आयी हैं। उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा और 10 मीटर मिक्सड डबल्स में कांस्य पदक जीता…

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह विशेष ध्वज देश के चुनिंदा राज्यों की पुलिस इकाइयों को दिया जाता है, जो 25 वर्षों की अनुकरणीय सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल मोर्चे पर साहस और दृढ़ता के साथ कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए यह सम्मान अर्जित किया है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवा का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 16 फरवरी 2018…

‘छठ मनाएं तो मनाएं कहां’, दिल्ली की झाग वाली यमुना पर पूर्वांचलियों का सवाल, प्रतिदिन बदतर होती जा रही है यमुना,कितना जहरीला है ये तैरता झाग?

नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी की दस्तक देते ही यमुना नदी में तैरता जहरीला झाग दिखाई देने लगता है। पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी को सफेद झाग की मोटी परत से ढका हुआ देखा जा सकता है। दिल्ली की झाग वाली यमुना ने पूर्वांचलियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो लोग छठ का त्योहार मनाते हैं। लेकिन अब यमुना की ऐसी हालत देख कर वो सवाल कर रहे हैं आखिर ऐसे में ‘छठ मनाने के लिए कहां…