मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री से चार प्रमुख रेल परियोजनाओं पर की चर्चा, मिला तेजी से कार्य का आश्वासन

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजना धर्मजयगढ़-पत्थलगांव, लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना के जल्द शुरू करने का…

श्रीहरि; क्षीरसागर में योग निद्रा में लीन, देवउठनी एकादशी के बाद जागेगें, “विष्णु ”…..

धर्म डेस्क(Bns)। सनातन धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व माना जाता है। चातुर्मास यानी की 4 महीने की वह अवधि जब जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इस बार आज 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास की शुरूआत हो रही है। चातुर्मास के दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। वहीं इस समयावधि में पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 जुलाई 2024 से चातुर्मास की शुरूआत होगी। इस दिन से श्रीहरि विष्णु 4 माह…

छत्तीसगढ़ विजन @ 2047: हमारा संकल्प 2047 तक बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है इसे पूरा करने के लिए हम विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार करने के लिए राज्य नीति आयेाग द्वारा आयोजित मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के…