#LokSabhaElections2024: BJP का शंखनाद, शुरू किया वॉल राइटिंग कार्यक्रम, जेपी नड्डा ने दीवार पर उकेरा कमल का निशान, देशव्यापी ‘दीवार लेखन’ अभियान..

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ के नारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान के एक हिस्से के रूप में ‘दीवार लेखन’ कार्यक्रम की शुरुआत की। दिल्ली से ‘दीवार लेखन अभियान’ शुरू हुआ। भाजपा नेता को एक दीवार पर पार्टी के ‘कमल’ चिन्ह को चित्रित करते हुए देखा जा सकता है और साथ ही नीचे ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का नारा भी लिखा हुआ है। आज…

#JANMANYojana: प्रधानमंत्री ने जाना मनकुंवारी का मन, कुंवारी ने बताया कैसे बदल गया जीवन, जागा पहाड़ी कोरवा में आत्मविश्वास, प्रधानमंत्री से किया संवाद..

रायपुर। शहर से बहुत दूर घने जंगलों में रहकर कभी घासफूस के आशियानों में, कभी बारिश तो कभी तूफानों को सहने वाले, कभी अंधेरों में साँप बिच्छू के साये में दहशत से रात काटने वाले और कभी स्वच्छ पानी सहित बीमारियों में गरीबी की वजह से उपचार के लिए तरसने वाले और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष करने वाले पहाड़ी कोरवाओं का जीवन सदैव विषम परिस्थितियों के बीच गुजरा है। ऐसी ही संघर्ष और चुनौतियों के साथ जीवनयापन करती आई पहाड़ी कोरवा महिला मनकुंवारी बाई ने कभी सोचा भी नहीं…

#PMJanManYojana: प्रधानमंत्री जो भी योजनाएं तैयार करते हैं उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले…

#RamMandir: राम मंदिर #PranPratishtha समारोह: G20 की तरह होगा लाइव टेलीकास्ट, 40 कैमरे से की जाएगी होगी महाकवरेज, सभी तैयारियां, देश के 5 लाख मंदिरों में होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का LIVE प्रसारण।

धर्म डेस्क(Bns)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए जैसे-जैसे 22 जनवरी की तिथि नजकीक आ रही है, वैसे-वैसे भक्तों का उत्साह, उमंग, आस्था और जोश बढ़ता जा रहा है। अपने राम लला के लिए देश-दुनिया से कई चीजें आ रही हैं। चलिए जानते हैं किन-किन जगह से क्या खास चीजें भेजी जा रही हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण बहुत बड़े पैमाने पर होगा। इसका प्रसारण G20 की तरह होगा। दूरदर्शन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूरदर्शन अयोध्या में 40 कैमरे लगाएगा। इसके साथ ही अत्याधुनिक…