#BreakingNews: छत्तीसगढ़ में सभी मंत्रियों के आवास हुए आबंटित, देखिए किन्हें मिला कौन सा बंगला, कहां मिलेंगे माननीय

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी मंत्रियों को आवास आबंटित कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ए-1 सिविल लाइन शंकर नगर का बंगला दिया गया है। डिप्टी सीएम एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर का बंगला आबंटित किया गया है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर रायपुर, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना…

#टंकराम_वर्मा: खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत: खेल मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे। खेल सचिव एक्का एवं खेल संचालक सिन्हा ने प्रदेश में संचालित…

जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो…