पीएम मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेस्क (Bns)। भारत के 140 करोड़ देशवासियों को फिर गर्व की अनुभूति हो रही है। फ्रांस ने अपने सर्वोच्च नागरिक एवं सन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार (13 जुलाई, 2023) को देर रात पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले लीजन ऑफ ऑनर दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं…

#Chandrayaan3 : मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई। आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सब का सिर गर्व से ऊंचा किया है। चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई।आज हमारे…

#Chandrayaan3 : आसमान को चीरते हुए चंद्रमा की ओर बढ़ा चंद्रयान-3, अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित: सुरक्षित लैंडिंग सबसे बड़ी चुनौती, पीएम मोदी ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क। भारत के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन का शुक्रवार (14 जुलाई 2023) को 2:35 बजे सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ISRO और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। चंद्रयान 3 के बूस्टर सफलतापूर्वक अलग होकर अंतरिक्ष की कक्षा में चला गया। Chandrayaan-3 scripts a new chapter in India's space odyssey. It soars high, elevating the dreams and ambitions of every Indian. This momentous achievement is a testament to our scientists' relentless dedication. I salute their spirit and ingenuity! https://t.co/gko6fnOUaK — Narendra Modi…

भारत Mother of Democracy और Model of Diversity भी है, जहाँ “कोस-कोस पर बदले पानी, चार कोस पर वाणी” – प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ डेस्क (BNS) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत लोकतंत्र की जननी और विविधता का मॉडल है। उन्‍होंने कहा कि भारत नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ रहा है और भारत की भूमिका भी लगातार बदल रही है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 13 जुलाई की रात एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत Mother of Democracy है और भारत Model Of Diversity भी है। ये हमारी बहुत बड़ी ताकत है। हमारे यहां कहावत है कि कोस-कोस पर…

समर्थन मूल्य पर 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदी का निर्णय: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जांजगीर चांपा जिले के ब्रम्हनडीह विकासखंड के ग्राम बिर्रा के दशहरा मैदान में आयोजित जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी, भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत बिर्रा एवं बम्हनीडीह को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत बिर्रा में ही नवीन स्वामी आत्मानंन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, नवीन…