आज हमें प्रकृति के साथ जुड़ने की सबसे ज्यादा जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री ने राजधानी के गांधी-नेहरू उद्यान में आयोजित पुष्प, फल, सब्जी प्रदर्शनी का किया शुभारंभ आप लोगों की वर्षों की मेहनत का इस प्रदर्शनी में सुखद अनुभव हो रहा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रकृति प्रेमियों के लिए जानने और समझने की बहुत सी नई चीजें हैं।इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित 48 साल पुराने बरगद सहित 5 से 50 वर्ष तक के आयु के विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों और पौधों के बोनसाई, आंवले, नींबू, साग-सब्जियों की प्रदर्शित विभिन्न प्रजातियों की विशेष रूप से सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

राजिम भक्तिन माता के सन्देश को जीवन में उतारने की जरूरत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम भक्तिन माता जयंती महोत्सव में हुए शामिल साहू समाज छत्तीसगढ़ का एक प्रगतिशील समाज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम में राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति का अनावरण कि श्री राजीव लोचन भगवान एवं मंदिर परिसर राजिम भक्तिन माता की महाआरती व पूजा अर्चना राज्य और समाज की खुशहाली की कामना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम में आयोजित राजिम भक्तिन माता…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कोरबा से वापस रायपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद प्रवास से लौटकर सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति को 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है। इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। मूर्ति को 8 फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है। इसकी भव्यता देखते ही बनती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री राजीव…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को आज नई दिल्ली में नवाचार के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर के जिला कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह अवार्ड ग्रहण किया। बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा किये गये नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला प्रशासन की वेबसाइट को राष्ट्रीय प्लैटिनम अवार्ड प्रदान किया गया। बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को बेस्ट वेब एंड मोबाइल इनिशिएटिव कांम्पलांइथ…