भेंट-मुलाकात: हमारी सरकार लोगों के जेब में पैसा डालने का काम कर रही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत नवगठित सक्ती जिला के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काशीगढ़ पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का शाल भेंट कर, फूल माला और धान की बाली पहना कर उत्साहपूर्वक उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात के पूर्व ग्राम कांशीगढ़ में स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मां चंद्रहासिनी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर में आम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर…

भेंट-मुलाकात: ग्राम कांशीगढ़ : गोधन न्याय योजना से हुई आमदनी से उषाबाई ने पहली बार अपनी कमाई से खरीदे खुद के लिए गहने

रायपुर। ग्राम कांशीगढ़ गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिलाएं स्वयं की और अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने शौक भी पूरे कर रही हैं। इसकी एक बानगी आज सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखंड के ग्राम कांशीगढ़ में देखने को मिली, जहां गोधन न्याय योजना से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती उषाबाई साहू ने अपने पांवों में सजाने के लिए एक जोड़ी पायल खरीदी, मुख्यमंत्री से इस अनुभव को साझा करते हुए उषाबाई ने बताया कि यह उनके लिए काफी बड़ी बात है, क्योंकि…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान वेदराम के घर पर लिया छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम छपोरा में किसान श्री वेद राम साहू के यहां भोजन किया।श्री वेद राम साहू ने हर्ष जताते हुए कहा कि एक किसान परिवार का मुख्यमंत्री ही किसान के घर का भोजन स्वीकार कर सकता है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं, जिसके फलस्वरूप आज किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है।  वेदराम ने कहा कि मैंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि, प्रदेश के मुखिया एक छोटे किसान के…