छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल का आयोजन 06 अक्टूबर से 06 जनवरी 2023 तक

खैरागढ़। कलेक्टर डॉ. जगदीश कुमार सोनकर ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक के संबंध मे बैठक लेकर इसकी तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एस डी एम खैरागढ़, एस डी एम छुईखदान, जनपद पंचायत के सी ई ओ, तहसीलदार, पी टी आई एवम् राजीव युवा मितान क्लब के कोआर्डिनेटर उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल गतिविधियों में ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है।…

6 से 11 अक्टूबर को धमतरी शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण का होगा आगाज

धमतरी। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ ओलंपिक आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण की शुरुआत 06 से 11 अक्टूबर को की जाएगी जिसके लिए धमतरी नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 06 विभिन्न स्थलों को खेल करवाने के लिए चयनित किया गया है। शहर में विभिन्न वार्ड के लिए विभिन्न खेल मैदान चिन्हित नगर निगम द्वारा सभी तैयारियां कर शहर के वार्डो को 06 जोन मे बांटकर छः अलग अलग खेल मैदानों को चिन्हित कर…