युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 21 को

0

युवाओं के लिए प्लेसमेंट कैम्प 21 को

रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 जनवरी को महिला आई.टी.आई. सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है।

जिला रोजगार अधिकारी रायपुर ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की संस्थाओं में जेटकिंग कम्प्यूटर, युरेका फोर्ब्स एवं अलर्ट सिक्यूरिटी सविसेस द्वारा आई.टी. सपोर्ट इंजीनियर, जुनियर सेल्स, सेल्स एक्सीक्यूटीव, मार्केटिंग एक्सीक्यूटीव, फील्ड ऑफिसर, सुपरवायजर, सिक्यूरिटी गार्ड एवं एजेन्ट के 437 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे आवेदक पात्रतानुसार प्लेसमेंट कैम्प की साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.