कलेक्टर ने ली लोकसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु बैठक

कलेक्टर ने ली लोकसभा निर्वाचन की तैयारी हेतु बैठक

मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आगामी लोकसभा निर्वाचन के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मतदान केदं्रों में रेम्प, शौचालय, बिजली, पेयजल एवं पहुंच मार्ग सुनिश्चित करें। कोई भी दिव्यांगजन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे तथा मतदान केंद्रों में सभी बुनियादी सुविधायें सुनिश्चित करें। उन्होने ईव्हीएम, डाकमतपत्र, आईटी सेल का गठन करने, कंट्रोल रूम, सी टॉप, वेबकास्टिंग, डिजिटल कैमरा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। प्रेक्षक से संबंधित समस्त कार्य के लिए जिला आबकारी अधिकारी को एवं नोडल अधिकारी बनाने, संगवारी, मॉडल बूथ के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये। पीएचई विभाग के अधिकारी को मतदान केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था करने कहा गया।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि हर दिन निर्वाचन कार्य की समीक्षा बैठक होगी। उन्होने निर्वाचन कार्य हेतु अधिकारी-कर्मचारियों का डाटाबेस एंट्री को अपडेट करने तथा दिव्यांगजनों के लिए मतदान केंद्रों में व्हील चेयर की उपलब्धता, रूटचार्ट बनाने, मतदाता परिचय पत्र (ईपिक) शत प्रतिशत सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होने समस्त निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य हेतु नियमों का भलीभांति अध्ययन कर लें, ताकि आगामी लोकसभा निर्वाचन सुव्यवस्थित संपन्न कराया जा सके। उन्होने वीडियोग्राफी, जोनल अधिकारियों की नियुक्ति, रूट चार्ट, मतदान केंद्रों का नक्शा तैयार किया जाना, मतदान केंद्रों में दो दरवाजा की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी प्रकार के फ्लैक्स बनाने की जिम्मेदारी सीएमओ को दी। उन्होने माइक्रो ऑब्जर्वर, एमसीसी, एमसीएमसी दल का गठन करने एवं मतदाता जागरूकता अभियान संबंधी समस्त कार्य हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। लोकसभा निर्वाचन 2019 के कार्य संपादन हेतु विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी संकलित करने जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (डेम्प) के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर श्री आरके तम्बोली, श्री आरआर चुरेंद्र, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.