कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

कलेक्टर ने जिला मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का लिया जायजा

बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज यहॉ जिला मुख्यालय बालोद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नया बस स्टैण्ड में 41.97 लाख रूपए की लागत सेे निर्माणाधीन आश्रय स्थल रैन बसेरा का निरीक्षण कर कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए।

कलेक्टर ने 60 लाख रूपए की लागत से व्यवसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य, 10 लाख रूपए की लागत से गंगासागर उद्यान में चौपाटी सेंटर निर्माण, 15.99 लाख रूपए की लागत से गंगासागर उद्यान में बाउण्ड्रीवॉल आदि निर्माण, 4.52 लाख रूपए की लागत से सियान सदन निर्माण, 15 लाख रूपए की लागत से घड़ी चौक निर्माण, 16.60 लाख रूपए की लागत से महिला शौचालय निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती कौशल ने गंगासागर तालाब में बोटिंग की सुविधा, नगर में नियमित साफ-सफाई आदि की जानकारी ली। उन्होंने फौव्वारा चौक के आसपास को व्यवस्थित करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने दशहरा तालाब पार में 23.63 लाख रूपए की लागत से निर्मित एस.एल.आर.एम.सेंटर निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा, एस.डी.एम. श्री हरेश मण्डावी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू मौजूद थे।

00 आश्रय स्थल रैन बसेरा का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के दिए निर्देश

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.