#OMG2 : “रख विश्वास, तू है शिव का दास”, हर हर महादेव के ‘ओएमजी 2’ का टीजर लॉन्च, महाकाल की आराधना में डूबे पंकज त्रिपाठी और भोले भंडारी बने नजर आए अक्षय

मनोरंजन डेस्क (Bns)। अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी धमाकेदार है। इसमें आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। सभी सितारों के लुक शानदार हैं और पूरे टीजर के दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ जैसे जयकारे गूंज रहे हैं।

टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है’।

मंत्रोच्चार के बीच अक्षय कुमार की एंट्री होती है। वहीं मंदिर में नजर आते हैं परेश रावल। दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी महाकाल की पूजा में डूबे नजर आते हैं। इस बीच रेलवे स्टेशन का दृश्य भी टीजर में दिखाया गया है, जिसमें एक किशोर उम्र का लड़का रेल की पटरियों पर खड़ा नजर आता है और सामने से रफ्तार में एक ट्रेन चली आती है।

फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं। ‘ओएमजी 2’ के टीजर ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

https://twitter.com/KhiladiShivam7/status/1678663847908085760?s=20

टीजर पर यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत ही शानदार, इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।’ एक यूजर ने लिखा, ‘इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है।’ बता दें कि यामी गौतम भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

 

संपादक : #Omg2 का टीज़र आ चुका है। पहले भाग से कुछ अनोखा लग रहा है, इसमे भक्ति में शक्ति का संदेश है। उम्मीद है ये फिल्म हिंदू भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हो। 🙏🙌 टीज़र देख, कमेंट करे बताइए आपको कैसा लगा OMG 2 का ये टीज़र? बस एक महीने का इंतज़ार …

जिसकी रक्षा के लिए जो चाल बदल दे काल का ,

कोई उसका क्या बिगड़े जो भक्त ही महाकाल का।

 

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.