Meditation : बेहतर नींद चाहिए तो रात को सोने से पहले करें मेडिटेशन, जानें अन्य फायदे

हेल्थ डेक्स। अक्सर अपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि सुबह के वक्त मेडिटेशन करना अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि रात को सोने से पहले मेडिटेशन किया जाए तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि रात को सोने से पहले मैडिटेशन किया जाए इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

रात को मेडिटेशन करने से व्यक्ति को नींद बेहतर आ सकती है। जी हां, रात में मेडिटेशन नींद की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे पूरे दिन की थकान को भी दूर किया जा सकता है।

कभी-कभी व्यक्ति का दिन इतने तनाव में गुजरता है कि शाम तक आते-आते वह काफी स्ट्रेस महसूस करता है। ऐसे में व्यक्ति को नींद ना आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। बता दें रात को सोने से पहले मेडिटेशन करने से शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति तनावमुक्त महसूस कर सकता है।

दिन भर इतने कामकाज के बाद व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से थकावट महसूस करता है, जिसके कारण उसे सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में यदि वह रात को सोने से पहले मेडिटेशन करता है तो सिर दर्द से राहत मिल सकती है।

कुछ लोगों को रात के समय ओवरथिंकिंग की समस्या हो जाती है। वह पूरे दिन में होने वाली चीजों को लेकर रात में चिंता करने लगते हैं, जिसके कारण उनकी नींद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में यदि रात के वक्त मेडिटेशन किया जाए तो ओवरथिंकिंग की समस्या से राहत मिल सकती है।

सोर्स : समग्र सामग्री प्रामाणिक नहीं, सूचनाओं पर आधारित है।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.