Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, भारत ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज, राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

खेल डेस्क। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। स्पेन के खिलाफ टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 8 अगस्त को खेले गए कांस्य पदक के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है। भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक गेम्स में कांस्य पदक जीता है। इससे पहलो टोक्यो में भारत ने ये कारनामा किया था।

भारत और स्पेन के बीच ब्रॉन्ज मेडल के लिए रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिला, इस दौरान दोनों ही टीम में से कोई गोल नहीं कर सका।

इसके बाद स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने इसे आसानी से गोल में तब्दील कर दूसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली, हालांकि टीम इंडिया के लिए भारतीय कप्तान हरमपनप्रीत सिंह शानदार वापसी कराई, और दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक मैच बराबरी पर रहा।

https://x.com/TheHockeyIndia/status/1821546199352242349

इसके बाद स्पेन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला और उन्होंने इसे आसानी से गोल में तब्दील कर दूसरे क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली, हालांकि टीम इंडिया के लिए भारतीय कप्तान हरमपनप्रीत सिंह शानदार वापसी कराई, और दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से पहले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक मैच बराबरी पर रहा।

https://x.com/ANI/status/1821567225670901771

तीसरे क्वार्टर में भारत ने शुरुआती मिनटों में काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।

रोमांचक मुकाबले के बीच कुछ देर के लिए मैच उस वक्त रुक गया जब, हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग फ्लिक ने स्पेनिश टीम के एक खिलाड़ी को घायल कर दिया, जिसके कारण भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बीच, स्पेनिश खिलाड़ी को मैदान पर चिकित्सा सहायता दी गई। स्पेन ने खतरनाक गेंद के लिए खेल का विरोध किया, जिसके कारण आधिकारिक समीक्षा की गई।

तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के साथ ही भारत, स्पेन के खिलाफ 2-1 के स्कोर के साथ आगे हो गया। अब भारतीय टीम कांस्य पदक जीतने से मात्र 15 मिनट दूर है।

https://x.com/KirenRijiju/status/1821547192177316018

टीम इंडिया ऐतिहासिक पदक से कुछ ही दूरी पर है। अंतिम क्वार्टर का रोमांच जारी है, हरमनप्रीत की टीम अपनी एक गोल की बढ़त को और बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, और भारत ने कर दिखाया टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता, यह इसलिए भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

https://x.com/narendramodi/status/1821546477367259412

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने पर बधाई देते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “साहस का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आपका दमदार प्रदर्शन और त्रुटिहीन खेल कौशल खेल के प्रति एक नया उत्साह जगाएगा। आपकी उपलब्धि ने तिरंगे का गौरव बढ़ाया है।”

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.