न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे के अवसर पर देश के सभी डॉक्टरों और देश के लेखाकारों को सलाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले हमारे डॉक्टरों को सलाम करता है।
India salutes our doctors- exceptional care givers who are at the forefront of a spirited fight against COVID-19. #doctorsday2020 pic.twitter.com/WsWroXjVpO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2020
इस ट्वीट के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने एक मिनट 2 सेकंड का एक वीडियो भी शेयर किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मां हमें जन्म देती है तो कई बार डॉक्टर हमें पुनर्जन्म देता है। संकट की इस घड़ी में अस्पतालों में इस समय सफेद कपड़ों में दिख रहे डॉक्टर-नर्स ईश्वर का ही रूप हैं। अपने जीवन को खतरे में डालकर के ये लोग हमारा जीवन बचा रहे हैं। डॉक्टर जिंदगी बचाते हैं और हम उनका ऋण कभी नहीं उतार सकते। ये हम सबका दायित्व है कि जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान हर पल होते रहना चाहिए।’
देखिए वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=kQ7Am1TZDJc
हर साल 1 जुलाई को महान चिकित्सक और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में नेशनल डॉक्टर्स-डे मनाया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे पर देश के लेखाकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा किस्वस्थ और पारदर्शी अर्थव्यवस्था सुनिश्चित करने में हमारे मेहनती लेखाकारों के समुदाय की प्रमुख भूमिका है। राष्ट्र के लिए उनकी सेवाओं का बहुत महत्व है। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे पर शुभकामनाएं।
Our industrious CA community has a major role to play in ensuring a healthy and transparent economy. Their services to the nation are deeply valued. Greetings on Chartered Accountants Day. pic.twitter.com/HnJLKTheIf
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है।