रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी निशा की…
दिन: 9 फ़रवरी 2025
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर, दो जवान भी शहीद…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। इस ऑपरेशन में दो जवान भी शहीद हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए.’ उन्होंने बताया, ‘इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, जबकि…