खुशखबरी ! महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अब 5 दिन का सप्ताह, 29 फरवरी से लागू

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 29 फरवरी से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की। ऐसे में सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों को अब दो दिन का अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया।

महाराष्ट्र में सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्थानीय निकायों में 20 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। अभी तक महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को महीने में छह दिनों का अवकाश मिलता है। हर महीने रविवार के अलावा पहले और आखिरी शनिवार को अवकाश दिया जाता है।

मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला किया कि ओबीसी, एसईबीसी (सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग), वीजेएनटी (विमुक्त जाति एवं घुमंतू आदिवासियों) एवं विशेष पिछड़ा वर्ग के लिए राज्य के विभाग अब बहुजन कल्याण विभाग के नाम से जाने जाएंगे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.