भोपाल। मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में बना ‘गुपकार गठबंधन’ वास्तव में ‘गुप्तचर संगठन’ है जिसके लोग पाकिस्तान और चीन के लिए जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस ‘‘देश विरोधी गुपकार गठबंधन’’ के साथ खड़ी है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इसे गुपकार संगठन कहूं या गुप्तचर संगठन कहूं, ये तो चीन एवं पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोग हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वस्तुत: यह कोई गठबंधन नहीं है। रोशनी कानून की आड़ में इस गुपकार के संगठन के नेताओं ने 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की जमीन हड़प ली जम्मू कश्मीर में।’’
आज सारा देश यह जानना चाहता है कि धारा 370 की समाप्ति का विरोध करने वालों और आतंकवाद को बढ़ावा देकर जम्मू-कश्मीर की फिज़ा में ज़हर घोलने वालों के साथ हाथ में हाथ डालकर कांग्रेस पार्टी क्यों खड़ी है? pic.twitter.com/3xfmcRdsRQ
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) November 20, 2020
चौहान ने कहा, ‘‘यह नेशनल कॉन्फ्रेंस हो या PDP (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) हो, इनके बच्चे तो विदेशों में पढ़ रहे हैं। ये कश्मीरी बेटा-बेटियों के हाथ में पत्थर थमाते रहे हैं। इन्होंने विलासितापूर्ण जीवन जिया। कश्मीर को लूटने की आजादी इनको थी। इन्होंने जम्मू एवं कश्मीर को अंधेरे में धकेला। आज ये सब इकट्ठे होकर देशद्रोही की बोल रहे हैं और कांग्रेस भी इनके साथ-साथ खड़ी हुई है।’’ पूर्व में भाजपा के PDP के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्र विरोधी दृष्टिकोण वालों के साथ भाजपा कभी नहीं रहेगी और इसलिए हम उस गठबंधन से उस समय उस सरकार की नीति से बाहर हो गए थे।’’
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री श्री फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुपकार घोषणापत्र गठबंधन का हिस्सा है और ज़िला विकास परिषद के चुनाव कांग्रेस गुपकार गठबंधन के साथ लड़ेगी।
धारा 370 को लेकर कांग्रेस का क्या दृष्टिकोण है, मैडम सोनिया गांधी स्पष्ट करें! pic.twitter.com/akH2ajzAP5
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) November 20, 2020
श्री चौहान ने कहा, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता जल्दी प्राप्त करने की चाह में देश के विभाजन को स्वीकार किया था। देश का विभाजन करवाया। वह नेहरू थे जिन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाया, वो नेहरू थे जिन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था करके कश्मीर को भारत से समरस नहीं होने दिया था, वो नेहरू थे जिन्होंने कश्मीर के मामले को जो हमारे देश का आंतरिक मामला था, उसे संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाकर जनमत संग्रह तक की बात की थी।’’ उन्होंने कहा कि उस अलगाववादी मानसिकता से कांग्रेस आज भी नहीं उभरी है।
पंडित नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई!
पंडित नेहरू जी ने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की जिससे कश्मीर भारत से समरस नहीं हुआ।
पंडित नेहरू जी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए और जनमत संग्रह तक की बात कही! pic.twitter.com/htOsB1c2BP
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) November 20, 2020