नई दिल्ली। नागरिकता कानून और NRC के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में सोमवार को प्रियंका गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैली है। मैंने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की जांच होनी चाहिए। इसके लिए प्रियंका गांधी ने राज्यपाल को भी एक ज्ञापन सौंपा है।
मुख्यमंत्री जी ने योगी के वस्त्र धारण किये हैं, भगवा धारण किया है। ये भगवा आपका नहीं है; हिंदुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का है। ये भगवा हिन्दू धर्म का चिन्ह है। उस धर्म को धारण कीजिए। हिन्दू धर्म में रंज, हिंसा और बदले के भावना की कोई जगह नहीं है: @priyankagandhi जी pic.twitter.com/tnQJ54HXsp
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) December 30, 2019
प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा कई जगह अराजकता फैली है, उन्होंने ऐसे कदम उठाए हैं, जिनका कोई लीगल आधार नहीं है। आप जानते हैं कि मैं बिजनौर गई थी, वहां दो लोगों की मौत हुई थी। लड़का कॉफी मशीन चलाता था, पिता को कहा कि मैं 5 मिनट में दूध लेकर आता हूं, वो बच्चा गली में से निकला, पिता ने 10 मिनट इंतजार किया फिर उन्हें एक बच्चे की खबर मिली और उन्हें अपने बेटे की लाश मिली।
आज उप्र की राज्यपाल महोदया को एक ज्ञापन सौंपकर नागरिकता कानून व एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस दमन की न्यायिक जांच की मांग की। pic.twitter.com/tOsPDUfedV
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
वहीं 21 साल का सुलेमान UPSC की तैयारी कर रहा था। शाम को नामज पढ़ने के लिए मस्जिद गया, वह मस्जिद के बाहर खड़ा था। परिवार और मौके पर खड़े लोगों का कहना है कि पुलिस ने उसे उठाया था, 4-5 किलोमीटर पर एक लड़के की लाश की खबर मिली।
साथ ही साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पीड़ित लोगों की मदद व संविधान विरोधी कानून के खिलाफ जागरूकता के लिए अधिवक्ताओं से चर्चा की। pic.twitter.com/WXb5PaG2n2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
प्रियंका गांधी ने लखनऊ के अफसर की कहानी बताते हुए कहा कि दारापुरी में 77 साल के रिटायर्ड ऑफिसर को घर से गिरफ्तार किया गया, जो अंबेडकरवादी हैं। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर एक फेसबुक पोस्ट डाली, फिर लोगों को सावधानी जताते हुए पोस्ट डाली, लेकिन पुलिस उनके घर आई और गिरफ्तार करके ले गई।
अन्याय के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से खड़ी होगी, ये हमारा संकल्प है। pic.twitter.com/bQ5G2PuISS
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
इस दौरान उन्होंने एक किस्सा बताते हुए कहा कि 16 साल की बच्ची व 10 साल के बच्चे आज अकेले रह रहे हैं। क्योंकि उनकी मां सिर्फ सड़क पर जारी प्रदर्शन की वीडियो ले रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रियंका गांधी ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में 5500 लोग हिरासत में हैं, 1100 गिरफ्तार हुए हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 30, 2019
प्रियंका गांधी बोलीं कि कई ऐसे लोग गुमनाम तरीके से जेल में डाले गए हैं, इस चिट्ठी में पुलिस प्रशासन खुद गलत है। मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि वो बदला लेंगे, उसी बयान पर पुलिस चल रही है। लखनऊ के अफसर के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है, ऐसे में उनकी पूरी कमाई ही चली जाएगी।