रांची। सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। इन दिनों एक मां का रिएक्शन इंटरनेट पर तूफान मचाए हुए है। इस वीडियो को यूजर्स खुद से रिलेट कर रहे हैं, मजे लेकर इसे देख रहे और शेयर भी कर रहे हैं।
वीडियो झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली छबि गुप्ता और उनकी मां अनिता गुप्ता का है। अनिता रांची में रहती हैं और बेटी छबि गुप्ता बैंगलोर में जॉब करती हैं। छबि अपनी मां के रिएक्शन वीडियो बनाती रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कई वीडियो शेयर किए हैं, लेकिन बैंगलोर में बनाया गया ‘बेल्ट’ का वीडियो लोगों को इस कदर पसंद आया कि देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
दरअसल, छबि ने अपने लिए अपने लिए ऑनलाइन बेल्ट मंगवाई थी। ये बेल्ट DPS स्कूल के बच्चों की बेल्ट जैसी दिखने वाली थी। मां अनीत को जब पता चला कि छबि ने बेल्ट मंगवाया है तो उन्होंने बेल्ट उठाकर देखी। बेटी ने बताया गूची का है, 35 हजार का। मां बोलीं- 150 रुपये का बेल्ट, 35 हजार में ले लीं। इसी से लगाएंगे तुमको। मम्मी का यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
https://www.instagram.com/tv/CQCHH_ag69e/?utm_source=ig_web_copy_link
छबि ने बताया कि वह दो तीन साल से वीडियो अपलोड कर रही हैं। अक्सर मम्मी के रिएक्शन ऐसे ही मजेदार होते हैं और वह उन्हें रिकॉर्ड कर लेती हैं। मम्मी के इन वीडियोज को बीच-बीच में अपने अकाउंट में शेयर करती थी, तो लोग उस पर बहुत अच्छे कमेंट्स करते थे। अभी लॉकडाउन में जब मैं मम्मी के साथ रांची में हूं, तो सोचा कि क्यों न एक अकाउंट बनाकर मम्मी के वीडियोज डाले जाएं। छबि ने बताया कि बेल्ट वाला बैंगलोर में रिकॉर्ड किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छबि और खासकर उनकी मम्मी अनीता बेहद खुद हैं।