डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को मिल रहा भरपूर समर्थन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया है और हमारा संकल्प है कि-हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को संवारेंगे। डबल इंजन की सरकार बनने से केन्द्र सरकार से छत्तीसगढ़ को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने सड़क और हवाई कनेक्टीविटी के साथ-साथ कई रेल परियोजनाओं की भी मंजूरी दी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने एक साल में ही मोदी की गारंटी के ज्यादातर कामों को पूरा कर लिया है। सबका साथ-सबका प्रयास और सबका विकास के क्रम में महासमुंद जिले में विकास का…

Bijapur Naxalite attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर नक्सलियों का बड़ा हमला, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई मजबूती से रहेगी जारी

जगदलपुर(Bns)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों से भरे वाहन को ब्लास्ट करके उड़ा दिया। हमले में 9 जवान शहीद हो गए। हमला बीजापुर के कुटरू मार्ग में किया गया है। आईईडी धमाका इतना शक्तिशाली था कि जमीन पर तालाब जैसा गड्ढा हो गया है। गाड़ी के पखच्चे उड़ गए। गाड़ी का एक हिस्सा तो बेहद ऊंचे पेड़ पर जाकर अटक गया। सुरक्षाबलों के ताबड़तोड़ ऐक्शन से बौखला चुके नक्सलियों ने जवानों से भरी एक गाड़ी को निशाना…

HMPV virus in India: चीन में फैले HMPV वायरस का भारत में मिला पहला केस, बेंगलुरु में एक बच्चा संक्रमित

बेंगलुरु। चीन में तेजी से फैल रहा खतरनाक HMPV (ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस) अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। बेंगलुरु में 8 महीने की एक बच्ची इस वायरस से संक्रमित पाई गई है। यह भारत में HMPV का पहला मामला है, जिसने स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है। कोविड-19 महामारी के पांच साल बाद, चीन मौजूदा समय में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) से जूझ रहा है।कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि देश में वायरस तेजी से फैल रहा…

छत्तीसगढ़ पत्रकार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT ने हैदराबाद से किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क(Bns)। बस्तर के पत्रकार और यूट्यूबर मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। वह 3 जनवरी से फरार था। उसे पिछले रविवार रात एसआईटी ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया। इस मामले में उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर तथा सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर, 33, जो अपनी बेबाक फील्ड रिपोर्ट के लिए जाने जाते थे, नए साल…

पीएम जनमन योजना से गरियाबंद को 4 नये छात्रावासों की सौगात, धवलपुर, जिडार, जुगाड़ एवं पीपरछेड़ी में बनेगा सर्वसुविधायुक्त छात्रावास

रायपुर। गरियाबंद के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की विशेष योजना ‘पीएम जनमन’ के तहत 4 नये छात्रावास भवनों का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धवलपुर, जिडार, जुगाड़ और पीपरछेड़ी में बनाए जाएंगे। इन छात्रावासों को पूर्ण करने के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि वनांचल गरियाबंद जिले में कमार विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करती है। इन वर्गों…

हमारी सरकार ने देवी स्वरूप माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना लागू कर उन्हें सम्मान देने का किया है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। भारत की सनातन परंपरा एक उदार परम्परा है, जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सनातन परम्पराओं और संस्कारों से हम सभी को जोड़ने के लिए अनेक अभिनव प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्ष ही अयोध्या धाम में बने भव्य राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी जी ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की। आज देश-दुनिया से बड़ी संख्या में लोग श्रीरामलला के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। हमारी सरकार श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के जरिए भगवान श्रीराम के ननिहाल…

मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हमने हर वर्ग से जुड़े वायदों को पूरा किया : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के जीवन में विकास का उजियारा लाने की बड़ी पहल की है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। गरियाबंद  विशाल वन क्षेत्र और प्राकृतिक सुंदरता से समृद्ध जिला है। यहां बड़ी संख्या में विशेष पिछड़ी जनजातियां निवास करती हैं, जिनकी विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार मोदी की गारंटी के हर वायदे को पूरा कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी, चाय का आनंद लेकर श्री गार्सेटी ने कहा – आई लव चाय

रायपुर। छत्तीसगढ़ आना मेरा सपना था, मैने छत्तीसगढ़ की प्रकृति और यहां के पर्यटन स्थलों, संस्कृति के विषय में बहुत कुछ पढ़ और सुन रखा था। आज यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय मुलाकात के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शांत और सुंदर प्रदेश है। इस सुंदर प्रदेश की विकास यात्रा में अब अमेरिका भी साझेदार बनेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान राजदूत श्री गार्सेटी ने…

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: दोषियों को बख्शा नही जाएगा- मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा…

जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य की गई समीक्षा बैठक

रायपुर। माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की उपस्थिति में न्यू सर्किट हाउस रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के सडक सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा समग्र सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सडक दुर्घटनाओं के कारण, नियंत्रण के उपाय-लक्ष्य, सडक सुरक्षा अंकेक्षण तथा प्रवर्तन, अंभियांत्रिकीय, शिक्षा, आकस्मिक उपचार आदि की भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी सप्रे ने बैठक में ब्लैक स्पॉट्स के…