रायपुर। गणतंत्र-दिवस परेड में शामिल होने से पूर्व आज हुए प्रेस-रिव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ की ओर से प्रदर्शित की जा रही झांकी ‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘ ने राष्ट्रीय मीडिया की जमकर तारीफें बटोरीं। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय समाज में आदिम काल से मौजूद लोकतांत्रिक चेतना का प्रमाण प्रस्तुत करती है। प्रेस रिव्यू का आयोजन नई दिल्ली की राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने झांकी निर्माण से जुड़ी टीम को अच्छे रिव्यू के लिए बधाई देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ की…
साल: 2024
Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में दीपोत्सव, “रामोत्सव बना, दीपोत्सव” पीएम मोदी ने जलाया ‘रामज्योति’, हर तरफ उत्साह का माहौल, देखें VIDEO…
नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल रहा। अयोध्या से लेकर देश के कोने-कोने में लोगों ने दीये जलाए और खुशियां मनाईं। राजधानी दिल्ली हो या फिर जम्मू कश्मीर। तिरुवनंतपुरम हो या फिर असम, हर तरफ रोशनी और फुलझड़ियों की लड़ियां सजी हुई नजर आईं। जहां अयोध्या में सरयू के तट से लेकर रामलला के द्वार तक दीयों की कतार सजी रही। वहीं, दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में भी ऐसा लग रहा था मानो दीपावली आ ही आ गई…
#विराजो_राम_अयोध्या_धाम: रामलला की अभिजीत मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा; मोदी, भागवत, योगी बने यजमान, देश भर में उमंग उल्लास
अयोध्या।अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे थे। भए प्रगट कृपाला! pic.twitter.com/ARbwzYZ2SF — Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 22, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति…
कुछ लोग कहते थे राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी, ‘राम आग नहीं, ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, समाधान हैं’, : अवध से PM Modi का बड़ा संदेश, और क्या बोले यहाँ देखे….
न्यूज़ डेस्क (Bns)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज की शांति, धैर्य और आपसी सद्भाव, समन्वय का प्रतीक है। राम मंदिर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”हम…
दर्शन कीजिए अयोध्या में भगवान राम लला की प्रतिमा के। “LIVE:
22nd January: रामलला प्राण प्रतिष्ठा: तैयार अयोध्या धाम विराजेंगे श्रीराम, मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत
अयोध्या। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म होने वाला है। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। प्राण प्रतिष्ठा की विधि 12:20 बजे शुरू होगी। इस समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी सुबह 10.25 पर अयोध्या धाम के महर्षि बाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे और 10.45 पर अयोध्या हैलीपैड पर उनका आगमन होगा। यहां से वो सीधे राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से…
संपर्क, संवाद और परिश्रम ही एक जन सेवक को जन नायक बनाते हैं: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सीखने की ना कोई उम्र होती है और ना इसके लिए कभी समय खत्म होता है और जीवन के अंत तक सीखते रहना ही सफलता का मूल मंत्र होता है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में चुनकर आने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए…
#RamMandirPranPratishta: मीडिया और सोशल साइट्स पर न हों सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली बातें… केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी.. झूठी, भ्रामक और भड़काऊ बातों पर पैनी नजर
न्यूज़ डेस्क (Bns)। 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, ऐसे में कई मोर्चों पर सतर्कता बरती जा रही है। केंद्र सरकार ने अब मीडिया और सोशल मीडिया के लिए झूठी और भड़काऊ बातों से दूर रहने को नसीहत जारी की है। केंद्र सरकार ने इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार- राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कोई भी गलत या हेरफेर करके तैयार की गई सामग्री का प्रकाशन नहीं किया जाना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव न हो खराब: सूचना एवं प्रसारण…
#PMJanmanYojana-2024: मिल रहे इतने लाख रूपये, जाने रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका, कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन, देखें पूरी जानकारी..
योजना डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना (PM JANMAN Yojana 2024) के लिए 540 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इसका लाभ एक लाख लोगों को मिलेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना की शुरुआत देश के कमजोर जनजातीय समूहों को आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ दूसरी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए की गई है। बता दें कि सरकार पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत 4.90 लाख लोगों को पक्के मकान देने वाली है। जिसमें एक मकान की लागत…
राज्य शासन का निर्णय: वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से 29 फरवरी तक किया जाएगा
रायपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 76.94 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ होगा। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 के दौरान किया जाएगा। इस हेतु खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग…
