न्यूज़ डेस्क (Bns)। देश में तीन नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) 1 जुलाई से लागू होंगे। इन्हें भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने वाला बताया जा रहा है। तीनों कानूनों को पिछले साल 21 दिसंबर को संसद की मंजूरी मिली और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 दिसंबर को इन कानून को अपनी सहमति दी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी तीन अधिसूचनाओं के अनुसार, नए कानूनों के प्रावधान एक जुलाई से लागू होंगे। ये कानून…
साल: 2024
पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: हर-घर को सूर्य घर बनाना और हर अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना ही लक्ष्य: प्रधानमंत्री श्री मोदी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने हेतु सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला और राजनांदगांव जिले के 451 एकड़ बंजर भूमि में 907 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट जो रात के दौरान भी आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने की क्षमता रखते हैं, उसे राज्य को समर्पित किया। साथ ही चरौदा-भिलाई…
Ayodhya Ram Mandir: 60 लाख श्रद्धालु; 10 KG सोना, 25 KG चांदी…एक महीने में रामलला के दरबार में भक्तों ने और क्या-क्या चढ़ाया?, यहाँ देखें…. कैसे होगी उपहार की सुरक्षा सब जाने..
धर्म डेस्क (Bns)। Ram Mandir Donation: अयोध्या में रामलला को गर्भगृह में विराजे हुए एक महीना हो गया है। लंबे इंतजार के बाद 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा हुई. पहले दिन यानी 22 जनवरी को केवल उन्हीं लोगों को दर्शन करने की अनुमति थी, जिन्हें प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से भेजा गया था। 23 जनवरी से सभी के दर्शन के लिए दरवाजे खोल दिये गए। इसके बाद से ही अपने आराध्य के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 23 जनवरी के ही…
देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा।…
असम में मुस्लिम विवाह और तलाक का कानून निरस्त, असम कैबिनेट ने दी मंजूरी।
गुवाहाटी। असम सरकार ने लंबे समय से चले आ रहे असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम 1935 शुक्रवार को निरस्त कर दिया। यह निर्णय शुक्रवार रात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान लिया गया। यह उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला पहला राज्य बनने के तीन सप्ताह बाद आया है। कैबिनेट मंत्री जयंत मल्लबारुआ ने इसे समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आगे चलकर मुस्लिम विवाह और तलाक से…
यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं!: ‘जिनके अपने होश ठिकाने नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं’, राहुल गांधी के नशे वाले बयान पर PM Modi का पलटवार
नई दिल्ली /लखनऊ। Pm नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ‘नशेड़ी’ शब्द सुना तो वह हैरान रह गए। राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के राजकुमार कहते हैं कि यूपी के युवा ‘नशेड़ी’ हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ”उन्होंने मोदी को गाली देने में दशकों बिताए। लेकिन अब वे अपनी हताशा लोगों पर प्रकट कर रहे हैं।” राहुल पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज का कहना…
राज्य स्थापना के दिन 1 नवंबर को जनता को समर्पित होगा “ अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047” – वित्तमंत्री ओपी चौधरी
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विभागों से संबंधित अनुदान मांगे आज विधानसभा में चर्चा के बाद सर्मसम्मति से पारित कर दी गई। इसमें वित्त विभाग के अंतर्गत 7 हजार 956 करोड़ 87 लाख 39 हजार रूपए, आवास एवं पर्यावरण विभाग से संबंधित 1 हजार 174 करोड़ 3 लाख 90 हजार रूपए तथा योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग से संबंधित 428 करोड़ 71 लाख 44 हजार रूपए की अनुदान मांगे शामिल हैं। अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधानसभा सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की मांगे रखीं और अपने सुझाव भी…
श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम, आईआरसीटीसी के बीच हुआ एमओयू, विशेष ट्रेन से का संचालन 5 मार्च से
रायपुर। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने और आवश्यक व्यवस्था के लिए एमओयू हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन प्रत्येक सप्ताह चलेगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष…
वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 5608 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित, ‘हरियर छत्तीसगढ़’ योजना में लगाए जाएंगे 20 लाख से अधिक पौधे
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए आज 5608 करोड़ 54 लाख 69 हजार रूपए की अनुदान मांगें छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दी गई। इनमें वन विभाग के लिए 2832 करोड़ 30 लाख 64 हजार रूपए, सहकारिता विभाग के लिए 254 करोड़ 76 लाख 57 हजार रूपए, जल संसाधन विभाग के लिए 1413 करोड़ 26 लाख 58 हजार रूपए, लघु सिंचाई निर्माण कार्य हेतु 698 करोड़ 19 लाख 90 हजार रूपए, जल संसाधन विभाग से संबंधित…
छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद, विजय संकल्प रैली में भरी हुंकार, बोले- फिर लाओ पीएम मोदी को, भारत बनेगा तीसरी आर्थिक ताकत
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सभी 11 सीटें जीतने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से लाओ, हम विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। https://t.co/dH2TqJN3vk — Vivek Mishra (@Real_Vivek1) February 22, 2024 जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ भाजपा को मिली सीटों का जिक्र करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान…
