बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाको हाई कोर्ट से झटका लगा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय की नागप्रसन्ना पीठ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा चुनौती दी गई याचिका को खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कथित MUDA घोटाले में अपने खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्यपाल की मंजूरी को चुनौती दी थी। बता दें कि राज्यपाल ने 17 अगस्त को मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए सहमति दी थी। इसके बाद सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के आदेश को चुनौती देने वाली रिट याचिका को हाई कोर्ट में दाखिल किया था। https://x.com/LiveLawIndia/status/1838468785914745119 दरअसल,…
साल: 2024
स्वयं सेवकों ने जगाई सेवा की अलख, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का राष्ट्रनिर्माण में अहम योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। स्वयं सेवको ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सेवा की अलख जगाई है। स्वच्छता अभियान, साक्षरता अभियान सहित शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचनात्मक योगदान देकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्ति के कार्य में स्वयं सेवकों को सक्रिय भूमिका निभाना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य…
आतिशी ने सीएम की कुर्सी खाली छोड़ी तो भाजपा ने कसा तंज, कहा- सीएम नाटक और नौटंकी में नंबर वन
नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने सोमवार को अपना पदभार संभाला लिया। हालांकि सीएम की कुर्सी पर बैठते ही आतिशी चर्चा में आ गईं। दरअसल, जिस कुर्सी पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बैठते थे, उसे उन्होंने खाली रखा है। जिसके बाद अब इस पर सियासत शुरु हो गई है। भाजपा ने आतिशी के बगल में कुर्सी खाली रखने को लेकर कटाक्ष किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता टॉम वडक्कन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि, “लोकसभा चुनाव में ‘आप’…
Sri Lanka Presdient Election: मजदूर का बेटा, राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत, अनुरा दिसानाय के हाथ में होगी श्रीलंका की कमान, कुछ यूं पहुंचे इस पद तक, यहाँ देखें ….
न्यूज़ डेस्क। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आज सुबह से राष्ट्रपति चुनाव के मतों की गिनती हो रही थी। शाम होते-होते प्रेसिडेंट इलेक्शन की काउंटिंग पूरी हो गई, और विजेता का नाम घोषित कर दिया गया है। श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव में अभूतपूर्व दूसरे दौर की मतगणना के बाद निर्वाचन आयोग ने मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके को विजेता घोषित किया है। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के विस्तृत मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) के उम्मीदवार 56 वर्षीय दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समागी जन बालवेगया (एसजेबी) के साजिथ प्रेमदासा…
Cyclonic Storm Alert: चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर, UP-बिहार समेत 9 राज्यों में होगी बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली। देश में इस बार मानसूनी बारिश ने सभी को चौंका दिया। अलग-अलग राज्यों में पिछले कई दिनों से जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात के समय हल्की-हल्की सर्दी भी महसूस होने लगी है। इस बीच आईएमडी ने चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं एक सप्ताह में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है? चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में 21 सितंबर को चक्रवाती…
नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी 23 जिला एवं सत्र न्यायालयों से वर्चुअल मोड के माध्यम जुड़कर लोक अदालत की कार्यवाहियों का निरीक्षण किया गया। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा सभी जिलों के प्रधान जिला न्यायाधीशों व अन्य खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारियों से संवाद व चर्चा की गई और लोक अदालत की प्रगति का जायजा लिया गया और उन्हें अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण…
भर्तियों की सुनामी : साय सरकार में युवाओं के दुख भरे दिन बीते, मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर देने के लिए व्यक्तिगत रूचि लेकर विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के प्रस्ताव को हरी झण्डी दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन में 237 पदों पर नई भर्ती की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भर्ती…
सफलता की कहानी: लखपति दीदी का मिला मान, महतारी वंदन ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान
रायपुर। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नित नए कदम उठाए जा रहे है। बिहान की योजनाएं हो या महतारी वंदन योजना या कृषक मित्र आदि से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। धमतरी के ग्राम पोटियाडीह की संतोषी हिरवानी को अब अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी की मदद की आवश्यकता नही है। बिहान के तहत हिरवानी लखपति दीदी बन गई है। कृषक मित्र बनकर किसानों को जैविक खाद बनाने और उसका उपयोग करने को प्रेरित करती है। इसके…
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने रखी अपनी पीड़ा, साय की संवेदनशील पहल का हुआ उल्लेख
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आज का दिन बस्तर के नक्सल पीड़ितों के लिए उम्मीदों भरा था। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए 70 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल के तहत, अपनी पीड़ा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचा। उनके चेहरे पर वर्षों से झेले गए अत्याचार की छाप थी, लेकिन उनकी आंखों में अब उम्मीद की किरण भी नजर आ रही थी। राष्ट्रपति से मुलाकात का उद्देश्य साफ था। नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को देश की सर्वोच्च…
लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश, रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरा स्टॉफ बदला
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्ण देव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्यु की दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम…
