रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी बस्तर की प्राचीन जनसंसद मुरिया दरबार को प्रदर्शित करने आज नई दिल्ली रवाना हो रही बालिकाओं की टीम से चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं की टीम से चर्चा में कहा कि हम सबके लिए यह बड़े सौभाग्य का विषय है कि गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ की झांकी राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में प्रदर्शित की जा रही है। छत्तीसगढ़ से इस बार मुरिया दरबार पर केंद्रित झांकी के लिए…
महीना: जनवरी 2024
#shrimadbhagwatkatha: जीवन मे सफलता के लिए पूरी लगन के साथ अध्ययन करें-मंत्री टंक राम वर्मा
रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा आज रायपुर जिले के तिल्दा के प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लगन और ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके। आज ग्राम साँकरा में शिव बोल-बम काँवरिया ग्रुप द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का…
उड़ने के लिए पूरा आसमान खुला है, खुद को सीमाओं में न बांधे बच्चे – अरूण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार समारोह में शामिल हुए। रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने वार्षिकोत्सव में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उसमें पूरी लगन, मेहनत, समर्पण और ताकत से आगे बढ़ें। इसके लिए पहले से ही लक्ष्य निर्धारित कर खुद को सीमाओं में…
धान_के_कटोरे: किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी (कुम्हारी) में आयोजित…
#सुशासन_का_सूर्योदय: बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का सुअवसर मिला। उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान संत थे। जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश दिया। गुरू घासीदास बाबा जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र है। बहुत सरल शब्दों में उनके द्वारा कहे गए इन शब्दों…
#AtalSetu: सबसे लंबे C-ब्रिज ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, Pm मोदी बोले- ‘देश बदलेगा भी और बढ़ेगा भी’, विकास के लिए हम, लड़ सकते हैं समुद्र से….
न्यूज़ डेस्क-मुंबई (Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। महाराष्ट्र में अटल सेतु के अलावा पीएम ने कई योजनाओं का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के साथ ही विकसित भारत के संकल्प के लिए ऐतिहासिक है। आज दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक अटल सेतु देश को मिला है। आज का ये कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि का प्रणाम है। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर 2016 का दिन मैं नहीं भूल सकता। जब मैं अटल सेतु के शिलान्यास के…
PM Modi’s message: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में 11 दिन बाकी, पीएम ने आरंभ किया अनुष्ठान, कैसा महसूस कर रहे हैं मोदी, बयां किए अपने जज़्बात…
सियावर राम चंद्र की जय… मेरे प्यारे देश वासियों, राम राम! नई दिल्ली। जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों के लिए, दुनिया भर में फैले राम भक्तों के लिए ऐसा ही पवित्र अवसर है। हर तरफ प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण है। चारों दिशाओं में राम नाम की धुन है। राम भजनों की सौन्दर्य माधुरी है। हर किसी को इंतजार है 22 जनवरी का। उस ऐतिहासिक पवित्र पल का। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा…
#nationalyouthday2024: PM मोदी ने सभी को दी राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई, कहा-स्वामी विवेकानंद के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करेंगे
नई दिल्ली। स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में पीएम विवेकानंद की कही बातें ‘उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको’ को दोहरा रहे थे। पीएम मोदी ने विवेकानंद को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “भारतीय अध्यात्म और संस्कृति को वैश्विक पटल पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद को उनकी जन्म-जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर…
#RamMandirAyodhya🚩🚩: 700 शवों के पोस्टमॉर्टम में सहयोग करने वाली संतोषी को मिला प्रभु श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण
रायपुर। ‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई..‘ श्रीरामचरितमानस के अरण्यकाण्ड की यह चौपाई बहुत विख्यात है। प्रभु श्रीराम के वनगमन के दौरान महर्षि अगस्त्य के आश्रम में आगमन हुआ, उसके ठीक पहले उन्होंने यह बात कही कि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है उस पर सम्पूर्ण जगत की कृपा हो जाती है। उक्त चौपाई को चरितार्थ करता एक प्रसंग सामने आया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की जनपद पंचायत नरहरपुर के भगतसिंह वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाली संतोषी दुर्गा को अयोध्या…
समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता – उप मुख्यमंत्री अरूण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। पहली बार ऐसी योजना बनी है जिसमें गांव और गरीब के द्वार तक सरकार पहुंच रही है। वंचित हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए तत्पर है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों को साकार करेंगे। खुशहाल और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव ने आज…
