नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल रहा। अयोध्या से लेकर देश के कोने-कोने में लोगों ने दीये जलाए और खुशियां मनाईं। राजधानी दिल्ली हो या फिर जम्मू कश्मीर। तिरुवनंतपुरम हो या फिर असम, हर तरफ रोशनी और फुलझड़ियों की लड़ियां सजी हुई नजर आईं। जहां अयोध्या में सरयू के तट से लेकर रामलला के द्वार तक दीयों की कतार सजी रही। वहीं, दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में भी ऐसा लग रहा था मानो दीपावली आ ही आ गई…
दिन: 22 जनवरी 2024
#विराजो_राम_अयोध्या_धाम: रामलला की अभिजीत मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा; मोदी, भागवत, योगी बने यजमान, देश भर में उमंग उल्लास
अयोध्या।अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भ गृह में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे थे। भए प्रगट कृपाला! pic.twitter.com/ARbwzYZ2SF — Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) January 22, 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति…
कुछ लोग कहते थे राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी, ‘राम आग नहीं, ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं, समाधान हैं’, : अवध से PM Modi का बड़ा संदेश, और क्या बोले यहाँ देखे….
न्यूज़ डेस्क (Bns)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था, जब कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत के सामाजिक भाव की पवित्रता को नहीं जान पाए। रामलला के इस मंदिर का निर्माण भारतीय समाज की शांति, धैर्य और आपसी सद्भाव, समन्वय का प्रतीक है। राम मंदिर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”हम…
दर्शन कीजिए अयोध्या में भगवान राम लला की प्रतिमा के। “LIVE:
22nd January: रामलला प्राण प्रतिष्ठा: तैयार अयोध्या धाम विराजेंगे श्रीराम, मोदी करेंगे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत
अयोध्या। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार आज खत्म होने वाला है। सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। प्राण प्रतिष्ठा की विधि 12:20 बजे शुरू होगी। इस समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिन पहले ही अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी सुबह 10.25 पर अयोध्या धाम के महर्षि बाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे और 10.45 पर अयोध्या हैलीपैड पर उनका आगमन होगा। यहां से वो सीधे राम जन्मभूमि स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11 बजे से…