#HarGharTiranga: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग ले पूरा देश…., यहां अपलोड करें सेल्फी; पीएम मोदी की अपील

न्यूज़ डेस्क (Bns)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश से इस साल 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने ट्विटर (एक्स) पर कहा कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने भारतीयों से ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने का भी आग्रह किया। The Tiranga symbolises the spirit of freedom and national unity. Every Indian has an emotional connect with the Tricolour and it inspires us to work harder to…

दंड संहिता अब न्याय संहिता, एविडेंस एक्ट हुआ साक्ष्य अधिनियम, नाबालिग से रेप पर सजा-ए-मौत, लिंचिंग के लिए मृत्युदंड, राजद्रोह कानून होगा खत्म; जानें क्रिमिनल लॉ में बदलाव से क्या-क्या बदलेगा…….

न्यूज़ डेस्क (Bns)। संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा में तीन नए बिल पेश किए। नए बिल इंडियन पीनल कोड (IPC), कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे। IPC की जगह भारतीय न्याय संहिता लेगी। वहीं, दंड प्रक्रिया संहिता की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लेगी। भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह भारतीय साक्ष्य लेगा। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah Parliament Speech) ने सदन में बिल पेश करते हुए कहा कि देश में गुलामी की सभी…

#AsianChampionsTrophy2023 : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची भारतीय हॉकी टीम, जापान को सेमीफाइनल में बुरी तरह रौंदा

न्यूज़ डेस्क। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान भारत और जापान के बीच शुक्रवार की रात को चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में खेला गया। करीब 8 हजार दर्शकों के बीच भारतीय टीम ने जापान की टीम को बुरी तरह से हराया। इस नॉकआउट मैच में भारत ने 5-0 से जीत हासिल की और खिताबी दावेदारी पेश की। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही। हालांकि, लीग फेज में एक मैच ड्रॉ रहा था। ये मैच जापान के ही खिलाफ था, लेकिन सेमीफाइनल में भारत ने एकतरफा जीत…

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023: मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारे लाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर इन्द्रशाह मंडावी, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक डोंगरगढ़ भुनेश्वर बघेल, समाज सेवी पदम कोठारी,…

समतामूलक समाज के निर्माण में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीय- मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस एवँ प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, राजश्री सद्भावना समिति एवं समस्त सतनामी समाज रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर सतनामी समाज बहुल हर विकासखण्ड में मॉडल जैतखाम के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सतनामी समाज के 11 महिलाओं को प्रतीक स्वरूप सम्मानित भी किया। साथ…

CrPC में 533, IPC में 356 और Evidence ACT में 170 धाराएं, दंड संहिता अब न्याय संहिता, एविडेंस एक्ट हुआ साक्ष्य अधिनियम, मॉब लिंचिंग के लिए मिलेगा मृत्युदंड,

न्यूज़ डेस्क (Bns)। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 15 अगस्त में पांच प्रण दिए थे। उसमें उन्होंने कहा था कि गुलामी की जितनी भी निशानियां हैं उससे मुक्ति पाना सबसे पहले काम है। गुलामी की सबसे बड़ी निशानी होने का ठप्पा आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंश एक्ट पर था। 1830, 1856, 1872 उस दौरान इन सब चीजों को लाया गया और हम अब तक ढो रहे थे। आईपीसी का असल में नाम आयरिश पीनल कोड था। ये बात तो सभी जानते हैं कि अंग्रेज हिन्दुस्तान की जनता को सहूलियत देने के…

Chandrayaan 3 Update: अंतरिक्ष से कैसी दिखती है धरती, चंद्रयान-3 ने जारी की तस्वीर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम नाम के स्वदेशी लैंडर मॉड्यूल से ली गई चंद्रमा और पृथ्वी की ताजा छवियों का एक सेट साझा किया। चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में केवल एक पखवाड़ा शेष है। अंतरिक्ष यान ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने की उम्मीद है। छवियों में स्पष्ट रूप से चंद्रमा के क्रेटर एरिस्टार्चस, एडिंगटन और पाइथागोरस के साथ-साथ चंद्रमा की सतह पर अंधेरे मैदानों में…

चंद्रयान-3 ने भेजी नई तस्वीरें, ISRO ने फोटो की जारी, देखिए अंतरिक्ष से कैसा दिखता है पृथ्वी और चांद?

विज्ञानं डेस्क (Bns) । चंद्रयान-3 अपने मिशन में हर दिन अपने मिशन में एक कदम आगे बढ़ता दिख रहा है। रोज कोई न कोई नया डेवलपमेंट देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी अब इसरो ने साझा की है। दरअसल, इसरो ने लैंडर द्वारा खींची गई पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें साझा की है। बता दें कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में पहुंचा तब उसके लैंडर पर लगे लैंडर इमेजर (एलआई) कैमरे (Lander Imager – LI) ने धरती की तस्वीर ली। चंद्रयान-3 ने यह फोटो चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंचने के…

Krishna Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी कब है ? जानें इसकी सही तिथि और पूजन विधि

धर्म डेस्क (Bns)। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। इस दिन को भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को कृष्ण जन्माष्टमी, श्री जयंती, गोकुलाष्टमी और श्रीकृष्ण जयंती जैसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप की पूजा होती है। इस साल कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग व्रत रखते हैं…