मानरोंजन डेस्क। RRR जब से रिलीज हुई है, तब से हर तरफ इस फिल्म की तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने अब तक की खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं अब एसएस राजामौली की फिल्म को दो कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया है। बता दें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का 80वां संस्करण अमेरिका में कैलिफोर्निया के बेवेर्ली हिल्स स्थित बेवेर्ली हिल्टन में शुरू हो गया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में दुनिया भर की फिल्में मुकाबले में हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें आरआरआर…
महीना: जनवरी 2023
विशेष-लेख : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: छत्तीसगढ़ की माटी के पारंपरिक खेलों की बिखरी छटा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की माटी में खुशबू में समाहित लोक कला एवं संस्कृति को आगे लाने के साथ राज्य सरकार छत्तीसगढ़िया खेलों को भी आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पहली बार इसी मंशा से किया गया, जिसे भारी जनसमर्थन देखने को मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को इसका शुभारंभ किया गया, जो अब अंतिम चरणों में है। 10 जनवरी को इसका समापन हो जाएगा। छह चरणों में आयोजित छत्तीसगढ़िया आलंपिक प्रतिस्पर्धा में लोगों का शामिल होने का जुनून देखते ही बनता है।…
वृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा : चार सालों में नदियों के तट पर लगाए गए 47 लाख पौधे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पुष्प गुच्छ भेंटकर नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को राज्य प्रशासनिक सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार सम्बंधित ज्ञापन देकर निराकरण के लिए अनुरोध भी किया है । इस अवसर पर अखिल भारतीय राज्य प्रशासनिक/नागरिक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. जीबन चक्रवर्ती, महासचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों और लाजवीर सिंह भी उपस्थित थे। श्री चक्रवर्ती ने राज्य की…
बाबा नीम करोली कौन हैं, विराट कोहली से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक हैं जिनके मुरीद
न्यूज़ डेक्स। क्रिकेट विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका के साथ वृंदावन के नीम करोली आश्रम पहुंचे थे। वे बाबा नीम करोली में श्रद्धा रखते हैं। विराट और अनुष्का ने नीम करोली बाबा की समाधि के दर्शन किए। नीम करोली बाबा को उनके भक्त हनुमान जी का अवतार मानते हैं। उनकी गिनती 20वीं सदी के महान संतों और दिव्य शक्तियों वाले संतों में होती है। बाबा ने अपने जीवन में 108 हनुमान मंदिर बनवाए. वह हनुमान जी के बड़े भक्त थे। उनके बारे में कई चमत्कारिक कहानियां भी…
स्थानीय भाषा में अनुवाद की नई तकनीक सीख रहे शिक्षक
रायपुर। राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना बच्चों को उनकी मातृ भाषा में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षकों स्थानीय भाषा में अनुवाद की नई तकनीक सिखाई जा रही है। शिक्षक के स्थानीय भाषा में अनुवाद को सीखने से बच्चों को मातृभाषा में में पठन सामग्री सरलता से उपलब्ध होगी। स्थानीय भाषा में पठन सामग्री उपलब्ध होने से बच्चों में बुनियादी साक्षरता के साथ ही पढ़ाई में रूचि भी बढ़ेगी। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा रूम-टू-रीड की सहयोग से हिन्दी की कहानी को राज्य की 14 स्थानीय भाषा में…
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन से भारत की वैश्विक दृष्टि को मजबूती मिलेगी : पीएम मोदी
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन 2023 को संबोधित किया। इस सम्मेलन में 70 देशों के 3800 से ज्यादा भारतीय प्रवासी शामिल हुए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रवासी भारत के राष्ट्र दूत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व की उभरती अर्थव्यवस्था भारत बन रहा है। टॉप 5 इकोनामी में भारत शामिल हो गया है। दुनिया में भारत को लेकर उत्सुकता है। भारत की विकास की गति असाधारण है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी माटी को नमन करने आए…
संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड के रायखेड़ा में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 77 वें राज अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है। इससे समाज में एकता और संगठन का विकास होता है। सभी के एक होने से समाज में सामाजिक समरसता का विकास होगा। समाज के बिना हम सब अधूरे है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की धारा में आगे बढ़ता है। मुख्यमंत्री ने…
मिलेट्स मिशन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, कोदो कुटकी रागी को पीडीएस में शामिल करने की मांग
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे मिलेट फसलों के उत्पादन एवं उपभोग को बढ़ावा देने तथा इसे जन आंदोलन बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम’ अन्तर्गत वितरित किये जाने वाले अनाजों, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिये जा रहे पोषण आहार तथा आश्रम-छात्रावासों के छात्रों को दिये जा रहे रियायती अनाज में 20 से 25 प्रतिशत मात्रा मिलेट फसलों की शामिल करने, केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को मिलेट फसलों…
कबीर की प्रासंगिकता हर युग में: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नवा रायपुर में होगी कबीर शोध संस्थान की स्थापना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संत कबीर की प्रासंगिकता हर युग में है। कबीर साहेब का योगदान समाज में अतुलनीय है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराईयों का पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिकार किया और बताया कि प्रेम, सौहार्द्र, आपसी भाईचारे तथा मनुष्यता से बड़ी कोई दूसरी चीज नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आशय के विचार आज बालोद जिले के विकासखण्ड डौण्डीलोहारा के ग्राम भालूकोन्हा में आयोजित सतगुरु कबीर स्मृति महोत्सव में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में नवा रायपुर में कबीर शोध संस्थान की स्थापना…