‘मुफ्त का लालच देने वाले दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द हो, चुनाव चिह्न वापस लिए जाएँ’ : केंद्र और चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (25 जनवरी, 2022) को राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए सरकारी कोष का दुरुपयोग करने पर केंद्र और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर जवाब माँगा है। दरअसल, शीर्ष न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर उन राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने और उनके चुनाव चिन्ह जब्त करने की माँग की गई है, जो मतदाताओं को मुफ्त में सुविधाएँ देने के वादे कर रहे हैं। अगले महीने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।…

अमेरिका में भारी महंगाई के सवाल पर, रिपोर्टर को ही राष्ट्रपति बाइडेन ने कहे अपशब्द

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को वैसे तो सभ्य राजनेता माना जाता है, लेकिन जब महंगाई के ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने रिपोर्टर को ही मां-बहन की गाली ले दी। अमेरिका में पिछले कुछ महीने से रिकॉर्डतोड़ महंगाई है और देश के लोग मुद्रास्फीति से बुरी तरह परेशान हैं, जिसको लेकर राष्ट्रपति जो बाइडेन से रिपोर्टर ने सवाल पूछा था, लेकिन जवाब देने के बजाए राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपोर्टर को ही सबसे सामने गाली दे दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स…

प्रधानमंत्री मोदी इस महीने 30 जनवरी को 11.30 बजे करेंगे मन की बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण इस महीने नए समय पर होगा। इस महीने 30 जनवरी को मन की बात 11 बजे के बजाय 1.30 बजे होगा। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 30 जनवरी को होने वाली ‘मन की बात’ सुबह 11:30 बजे गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद शुरू होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में ट्वीट किया, “इस महीने की #मन की बात, जोकि 30 तारीख को होगी, गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करने के बाद…

वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नई दिल्ली। वाशिंगटन में सिख और पंजाबी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सिख इतिहास, परंपरा और संस्कृति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया है। इस कार्यक्रम ने समुदाय के लिए की गई कई पहलों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया, जिसमें वीर बाल दिवस, श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन, तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना, सिखों और गुरुग्रंथ साहिब को अफगानिस्तान से वापस लाना और पंजाब के लिए फिरोजपुर में 43,000 करोड़ रुपये की…

संसद के आगामी सत्र में लागू होगा कोविड प्रोटोकॉल, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संसद के आगामी बजट सत्र में कोविड-प्रोटोकॉल लागू किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही के समय में परिवर्तन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से और लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे से शुरू होगी। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल 2 फरवरी को लागू होगा और उससे पहले 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण होगा और फिर एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी। उपराष्ट्रपति एम…

मुख्यमंत्री 26 जनवरी को जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सर्किट हाउस जगदलपुर से प्रस्थान कर सुबह 8.55 बजे लालबाग ग्राउंड पहंुचेंगे और वहां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 9.50 बजे सिरहासार चौक जाएंगे और वहां अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने के बाद नवीनीकृत राजा रूद्रप्रतापदेव…

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की दी बधाई, 18 वर्ष के युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का किया आह्वान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है। यह दिन हमें प्रजातांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को मजबूत बनाने के लिए जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भारत अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हम अपने लोकतंत्र को मजबूत करने…

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन का देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय सांस्कृतिक, भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थलों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि यह हजारों परिवारों के जीवनयापन के लिए आजीविका के नए रास्ते भी खोलता है। इसे देखते हुए राज्य सरकार अपने प्राचीन धरोहरों को विकसित कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम…

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बेटे-बेटियों के बीच असमानता को दूर करने और बेटियों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा है कि बेटियां खूब पढें, निडर होकर आगे बढ़ें और अपने सपने साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों…

उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए किया जाए तैयार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में बाजार की मांग के अनुसार उत्पादन किया जाए। इन उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने और सर्टिफिकेशन के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित उच्च तकनीकी संस्थानों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि नए स्टार्टअप के लिए बेहतर इको-सिस्टम तैयार किया जाए, जिससे…