रायपुर। यूक्रेन में मौजूद छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों एवं छात्रों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दिल्ली में हेल्प सेंटर गठित किया गया है। यूक्रेन में उत्पन्न संकट को ध्यान में रखते हुए वहां प्रवासित छत्तीसगढ़ के लोगों की सहायता एवं समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली आवासीय आयुक्त कार्यालय के सम्पर्क अधिकारी गणेश मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मिश्र के दूरभाष क्रमांक-011-46156000, मोबाईल नम्बर 99970-60999 एवं फेक्स नम्बर-011-46156030 से सम्पर्क कर छत्तीसगढ़ के नागरिक इस हेतु सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री…
साल: 2022
यूक्रेन संकट : यूक्रेन संकट के बीच PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की बात, बोले- बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता है मतभेद
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की, हिंसा को तत्काल रोके जाने की अपील की। आपको बता दें कि दोनों नेताओं के बीच 25 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। पीएमओ ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन संबंधी हालिया घटनाक्रम की जानकारी दी। पीएमओ ने…
केंद्र ने SC को बताया, मेहुल चोकसी, विजय माल्या, नीरव मोदी से बैंकों में लौटे 18,000 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से बैंकों को 18,000 करोड़ रुपये लौटा दिए गए हैं। तुषार मेहता ने जस्टिस ए एम खनविलकर की अगुवाई वाली खंडपीठ के समक्ष यह जानकारी दी है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तीनों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत भारत में भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट वर्तमान में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के कुछ प्रावधानों की व्याख्या से संबंधित याचिकाओं के एक…
यूक्रेन संकट: रूसी हमले में यूक्रेन का एयरबेस और थर्मल पावर प्लांट तबाह; नेवी बेस पर भी किया अटैक’
मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के खिलाफ हमले की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पिछले कई महीनों से जताई जा रही युद्ध की आशंका आखिरकार सच साबित हो गई। एक तरफ रूस का कहना है कि वह यूक्रेन के लोगों को बचाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन उसकी धरती पर किसी भी तरह के नरसंहार से इनकार करता आया है। अमेरिका और उसके सहयोगी बार-बार रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी देते आ रहे हैं। https://twitter.com/theragex/status/1496739288205123587?s=20&t=V1znOOKp87wrsJhDbe2rDQ रूस और…
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार: ‘दाऊद कनेक्शन’ में पूछताछ के बाद हुई कार्रवाई
मुंबई। महाराष्ट्र में नेशनल कॉन्ग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता व उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को प्रवर्तन निदेशालय (ED/ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी ‘मनी लॉन्ड्रिंग मामले में और दाऊद से कनेक्शन’ पर चली 8 घंटे की पूछताछ के बाद हुई है। इससे पहले खबर आई थी कि आज सुबह कुर्ला में मलिक के आवास पर जाकर ईडी के कुछ अधिकारियों ने मलिक को पूछताछ में सहयोग देने को कहा और करीब 7: 30 बजे उन्हें अपने साथ ईडी के बलार्ड एस्टेट कार्यालय ले…
महिला शक्ति ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार, विकास के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी : पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर जल योजना के तहत पानी और स्वच्छता तथा केंद्रीय बजट 2022-23 के सकारात्मक प्रभाव पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट के बाद, बजट घोषणाओं को लागू करने की दिशा में आज आप सभी स्टेकहोल्डर्स से संवाद अपने आप में बहुत अहम है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, हमारी सरकार की पॉलिसी और एक्शन का मूलभूत प्रेरणा सूत्र है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास…
‘‘रूरल इंडस्ट्रियल पार्क’’ के रूप में विकसित हो रहे छत्तीसगढ़ के गौठान, गौठानों से 91.11 करोड़ रूपए के वर्मी कंपोस्ट की बिक्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट सुराजी गांव योजना के तहत गांव-गांव में स्थापित गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीवंत केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। जहां संचालित गतिविधियों से ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार मिल रहा है और उनसे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है। मवेशियों के डे केयर सेंटर के रूप में बनाए गए गौठानों में ग्रामीणों और स्वसहायता समूहों को ग्रामीण परिवेश के अनुकूल छोटे-छोटे व्यवसायों से जोड़ा गया है। गौठान पशुपालकों, गोबर संग्राहकों और किसानों से…
छत्तीसगढ़ के उत्पादों का ’सी-मार्ट में होगा विक्रय
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्पादकों द्वारा उत्पादित उपभोक्ता सामग्री के विक्रय के लिए राजधानी सहित छत्तीसगढ़ के शहरों एवं जिलों में छत्तीसगढ़ सरकार सी-मार्ट की स्थापना करेगी। इन सी मार्ट की स्थापना का प्रमुख उद्ेश्य छत्तीसगढ़ के उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को फायदा पहुंचाने एवं उन्हें व्यवसाय के लिए प्रेरित करना है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में सी-मार्ट की स्थापना के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त हाई पावर कमेटी की पहली बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि…
यूक्रेन संकट: भारतीय दूतावास की छात्रों से अपील, अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल लौट जाएं वतन
कीव। यूक्रेन संकट के बीच भारत ने एक बार फिर से भारतीय छात्रों से यूक्रेन छोड़ने की अपील की है। राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर छात्रों से तत्काल प्रभाव से यूक्रेन छोड़ने की अपील की। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी की एक कॉपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं को इंतजार छोड़कर वापस अपने देश में लौट जाना चाहिए। बयान में कहा गया कि भारतीय दूतावास को बड़ी संख्या में फोन आ रहे हैं…
Whatsapp पर हार्ट इमोजी भेजना पड़ेगा भारी! जेल के साथ भारी जुर्माना, इस देश में है कानून
नई दिल्ली। Whatsapp पर हार्ट इमोजी भेजना भारी पड़ सकता है। इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल भारत समेत दुनिया भर के अरबो यूजर्स कर रहे हैं। कई बार अपने करीबी लोगों के प्रति प्रेम दिखाने के लिए व्हाट्सएप पर हम हार्ट इमोजी (Whatsapp Heart Emoji) भेज देते हैं। हालांकि सऊदी अरब में ऐसा करना आपको जेल पहुंचा सकता है। गल्फ न्यूज ने Okaz newspaper के हवाले से यह खबर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी साइबर क्राइम एक्सपर्ट ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि व्हाट्सएप पर किसी…
