हिजाब पहनना इस्लाम में अनिवार्य नहीं, छात्र यूनिफॉर्म पहनने से नहीं कर सकते इनकार- कर्नाटक HC

बंगलुरु। कर्नाटक हाई कोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर पाबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। अदालत ने कहा कि स्कूल यूनिफॉर्म का लागू होना उचित प्रतिबंध है, जिस पर छात्र आपत्ति नहीं कर सकता है। उडुपी के एक प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं की ओर से कक्षाओं में हिजाब पहनने देने की मांग से तब बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, जब कुछ हिंदू विद्यार्थी भगवा शॉल पहनकर पहुंच गए।…

कोविड-19: 16 मार्च से शुरू होगा 12-14 आयुवर्ग के लिए टीकाकरण, 60 से ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का कहर अब खत्म हो चुका है। इस बार वैक्सीनेशन की वजह से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर नहीं हुई। देश की ज्यादा से ज्यादा आबादी को सुरक्षित करने के लिए अब भारत सरकार ने 12-14 आयुवर्ग के लिए भी टीकाकरण का फैसला लिया है, जो 16 मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा 60 या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जाएगी। अपने आदेश में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक…

रायपुर : कोरोना से बचाने 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी लगाए जाएंगे टीके, 16 मार्च से होगी शुरूआत

रायपुर। कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी टीके लगाए जाएंगे। प्रदेश में 16 मार्च से इसकी शुरूआत की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार 286 बच्चों के टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए पात्र लाभार्थी कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को…

कोविड-19: चीन में कोरोना वायरस ने फिर मचाया कोहराम! मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच देश में लॉकडाउन लगाने पर मजबूर हुई सरकार

बीजिंग। कोरोना वायरस का जन्म चीन के वुहान से हुआ था। दो साल में चीन ने निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया का कोी भी देश नहीं बच पया। इस वायरस ने हर जगह कहर मचाया। अब तक दुनिया में कोरोड़ों लोग इस वायरस से अपनी जान गवां चुके हैं। दो साल से यह लगातार नये नये रूप लेकर दुनिया में महामारी के रूप में फैला हुआ है। जब पूरी दुनिया में कोरोना फैला था तब चीन में कोरोना मरीजों…

कोविड-19: मुआवजे के लिए कोरोना से मौत का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाना पढ़ेगा भारी, CAG कर सकता है जांच : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से मौत पर मिलने वाले 50 हजार रुपए के मुआवजे के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के मामलों पर चिंता जताई है। कोर्ट ने संकेत दिया कि वो इस मामले की जांच के लिए CAG को आदेश दे सकती है। इससे पहले 7 मार्च को न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना की पीठ ने कहा कि मुआवजे की मांग करने वाले दावों के लिए कुछ समय-सीमा होनी चाहिए। पीठ ने कहा, ‘चिंता की बात यह है कि चिकित्सकों की ओर से फर्जी प्रमाणपत्र…

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में बमबारी जारी, बाइडेन ने कहा रूस और नाटो के टकराव से हो सकता है तृतीय विश्व युद्ध

वाशिंगटन। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 17वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में…

महिलाओं के मान-सम्मान से ही होती है हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार‘ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के मान सम्मान से ही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान होती है। इसे हम सभी को गहराई से समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान करने वाला समाज ही संस्कारी समाज होता है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं और बेटियां अब बड़े लक्ष्य लेकर निकल पड़ी है, जिसे…

मुख्यमंत्री से स्कूली छात्राओं ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आए संकल्प विद्या मंदिर, दुर्ग में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रही कक्षा चौथी से छठवीं तक की बालिकाओं ने सौजन्य मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बड़ी आत्मीयता से बच्चियों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई के सम्बंध में पूछा और उन्हें स्नेहवश टॉफी भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस दौरान क्षितिज चंद्राकर ने बताया कि- ‘हमर बेटी हमर अभिमान‘ पहल के तहत 30 जरूरतमंद छात्राओं…

गांव-गांव में आर्थिक स्वावलंबन को देंगे बढ़ावा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि प्रदर्शनी एवं किसान मेला का उद्घाटन किया । इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की 132 संस्थाएं कृषि तकनीक एवं उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने मेले का उद्धाटन करते हुए कहा कि पुरखों के बताए रास्ते पर चलने से कांटे नहीं चुभते हैं, प्रदेश के खनिज भंडार व प्राकृतिक संसाधनों से मिलने वाली राशि का सही वितरण ही पुरखों का सपना था जो वर्तमान में साकार हो रहा…

कांग्रेस को 5 राज्यों में मिली करारी हार के बाद पूर्व PM वाजपेयी का बयान हुआ वायरल, कहा था- एक दिन पूरा देश उन पर हंस रहा होगा

नई दिल्ली। पांचों राज्यों में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की चौतरफा आलोचना हो रही है। जहां एक तरफ पार्टी के भीतर घमासान मचा हुआ है वहीं दूसरी तरफ स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर हंसने की बात कही थी। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जब एक वोट से गिर गई थी तब उन्होंने कहा था कि आज हमारी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने…