सदियों से अबूझ रहा माड़ क्षेत्र अब तेजी से बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर को प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर बताते हुए कहा कि यह अंचल वर्षों से पिछड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों में किए गए कार्यों से इस अंचल में बदलाव नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि सदियों से अबूझ रहा यह अंचल भी अब विकास की राह में तेजी से कदम आगे बढ़ा रहा है और इस क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य को देखकर सबसे अधिक खुशी होती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों को मसाहती पट्टा देने का…

हर गरीब को घर मुहैया कराने के लिए कदम उठा रही सरकार : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि सभी घर मूलभूत आवश्यकताओं से सुसज्जित हैं और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन करोड़ घरों का निर्माण जनभागीदारी से ही संभव हुआ है। प्रधानमंत्री द्वारा साझा की गई…

शिवरीनारायण : जहां प्रभु राम ने खाए थे शबरी के जूठे बेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महानदी, शिवनाथ और जोंक नदी के संगम पर बसा शिवरीनारायण धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। इस स्थान की महत्ता इस बात से पता चलती है कि देश के चार प्रमुख धाम बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथपुरी और रामेश्वरम के बाद इसे पांचवे धाम की संज्ञा दी गई है। यह स्थान भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान है इसलिए छत्तीसगढ़ के जगन्नाथपुरी के रूप में प्रसिद्ध है। यहां प्रभु राम का नारायणी रूप गुप्त रूप से विराजमान है इसलिए यह गुप्त तीर्थधाम या गुप्त प्रयागराज के…

आकार लेने लगी है छत्तीसगढ़ में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला

रायपुर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को सहेजने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 9 पर्यटन तीर्थों का तेजी से कायाकल्प कराया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत इन सभी पर्यटन तीर्थों की आकर्षक लैण्ड स्कैपिंग के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। 139 करोड़ रूपए की इस परियोजना में उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से…

पर्यटन के विश्व मानचित्र पर होगा छत्तीसगढ़ का नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में सम्पूर्ण विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। वनवास काल में श्रीराम ने यहाँ महत्वपूर्ण समय व्यतीत किया, यहां के ऋषि आश्रम, प्रकृति के मध्य वनवास काटा, इसलिए यहाँ की जनश्रुतियों, लोककथाओं, आम जनजीवन में राम रचे-बसे हैं। जनमान्यताओं के सम्मान में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संकल्पना पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा भगवान श्रीराम के ननिहाल प्राचीन दक्षिण कौशल वर्तमान छत्तीसगढ़ में श्रीराम पथ वनगमन परिपथ के रूप में प्राचीनतम महत्व के वैश्विक पर्यटन क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा…

भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को सराहा अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने

रायपुर। भूपेश सरकार के छत्तीसगढ़ मॉडल को देखने और समझने के लिए आज अखिल भारत कृषि गौ सेवा संघ के प्रख्यात गांधीवादी और कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर, महासमुंद और गरियाबंद जिले के कई गांवों का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सुराजी गांव योजना के नरवा , गरवा, घुरवा बाड़ी कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखी। प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में गौठान और वहां स्थापित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में संचालित आय मूलक गतिविधियों के साथ-साथ नरवा विकास के कार्यों से जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन की बेहतर होती स्थिति…

वर्धा से आए प्रतिनिधि मण्डल ने गरियाबंद में नरवा विकास, वन धन औषधि का काम देखा और सराहा

रायपुर। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना की सफलता का अवलोकन-अध्ययन करने छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए महाराष्ट्र के वर्धा जिले के संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल ने गौठानों का अवलोकन करने के साथ-साथ आज गरियाबंद जिले में नरवा विकास के काम का अवलोकन किया। वर्धा से आए संयुक्त प्रतिनिधि मण्डल में कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक, चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता और मीडिया के लोग शामिल हैं। प्रतिनिधि मण्डल ने गरियाबंद वनमंडल के बंेदकुरा पंचायत अंतर्गत बासीखाई नाला में कैम्पा मद से कराए जा रहे नरवा विकास कार्याें का अवलोकन किया तथा जल संरक्षण…

छत्तीसगढ़ के गौठानों को देखने और समझने आए महाराष्ट्र वर्धा से संयुक्त प्रतिनिधि दल

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान और गोधन न्याय योजना ने गांवों में स्वावलंबन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। गौठान और गोधन की सफलता ने देश के सभी राज्यों का ध्यान छत्तीसगढ़ की ओर खींचा है। छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में स्थापित गौठान तथा गोधन न्याय योजना के समन्वय से गौठानों में संचालित आयमूलक गतिविधियों को देखने के लिए आज महाराष्ट्र राज्य के वर्धा जिले से कृषि वैज्ञानिकों, ग्रामीण विकास के अधिकारियों सहित अधिवक्ता, शिक्षक एवं…

विश्व स्वास्थ्य दिवस : हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराने का दिन

रायपुर। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस पर 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी। वर्ष 1950 में 7 अप्रैल को पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के महत्व को रेखांकित करने यह दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बुनियादी अधोसंरचना को…

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे

रायपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। दोनों आयु वर्गों में क्रमश: एक करोड़ 68 लाख 47 हजार 820 और सात लाख 89 हजार 423 नागरिकों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक (4 अप्रैल तक) एक करोड़ 76 लाख 37 हजार 243 लोग कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। वहीं चार लाख 40…