प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत है और भविष्य निर्माण का ऊर्जा केंद्र बनेगा – पीएम मोदी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया। खास बात ये रही कि उद्घाटन करने के बाद उन्होंने स्वयं सबसे पहले टिकट खरीद कर इस संग्रहालय को देखने के लिए अंदर गए। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस संग्रहालय में जितना अतीत है, उतना ही भविष्य भी है। यह संग्रहालय देश के लोगों को बीते समय की यात्रा करवाते हुए, नई दिशा-नए रूप में भारत की विकास यात्रा पर ले जाएगा। उन्होंने…

बाबा साहेब ने दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित किया जीवन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जीएसटी क्षतिपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था को आगामी 10 वर्ष तक जारी रखना का आग्रह किया है । मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि उत्पादक राज्यों को राजस्व की भरपाई की कोई वैकल्पिक स्थाई व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ जैसे उत्पादक राज्यों के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान बंद किए जाना, बड़ा आर्थिक नुकसान…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की, नक्सल प्रभावित जिलों को दिए जाने वाली विशेष सहायता राशि फिर से शुरू करने का किया आग्रह

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान मुख्य रूप से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर तथा नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों पर गृहमंत्री से विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती, बस्तरिया बटालियन के गठन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बैठक…

राज्य में तीन वर्षाें में कुपोषण में 8.7 प्रतिशत की कमी, महिलाओं और बच्चों की बेहतरी सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गाें की खुशहाली और बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में महिलाओं और बच्चों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए कई अभिनव योजनाएं संचालित की जा रही है। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा और उनके स्वास्थ्य के स्तर को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे राज्य में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति में तेजी से सुधार हो…

कोविड-19 : फिर भारत में धीरे-धीरे पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 1088 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 महामारी के 1,088 नए मामले सामने के बाद कोराना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,38,016 हो गई। वहीं,उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,870 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 26 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,736 पर पहुंच गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की…

आकांक्षी जिलों के विकास को परखने सांस्कृतिक उत्थान को भी पैमाना बनाया जाए : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों के विकास के प्रचलित मापदंडों में सांस्कृतिक उत्थान के तत्वों को भी शामिल किए जाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि ट्रांसफार्मेशन ऑफ एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम (टीएडीपी) के मॉनिटरिंग इंडीकेटर में स्थानीय बोली में शिक्षा, मलेरिया व एनीमिया में कमी, वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, लोक कला, लोक नृत्य तथा पुरातत्व का संरक्षण-संवर्धन, जैविक खेती, वनाधिकार पट्टे आदि को शामिल किया जाना चाहिए। श्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है-मुझे यह कहते हुए…

माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं : भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सूरजपुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने सूरजपुर के माता कर्मा चौक में जयंती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन एवं समर्पण में ही शक्ति है। उन्होंने भक्त माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज को जोड़ने और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए कार्य करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कर्मा धाम में भक्त माता कर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

मोदी लहर कायम : उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भी बीजेपी का जलवा, 36 में से 33 सीटों पर कब्जा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता देश भर में लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव देश में मोदी लहर कायम है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने अब विधान परिषद चुनाव में भी अपना परचम लहरा दिया है। बीजेपी ने राज्य में 36 में से 33 सीटें जीत ली हैं। इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का तो…

छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बीच रहा है पुराना संबंध : CM भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर में आयोजित मराठा सेवा संघ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और विदर्भ का बहुत पुराना संबंध रहा है। भौगोलिक, राजनीतिक दृष्टि के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी। महाराष्ट्र के साथ छत्तीसगढ़ के लोगों का रोटी-बेटी का संबंध है। आने वाले समय में यह संबंध और अधिक प्रगाढ़ होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नर्रा गांव में स्थित छत्तीसगढ़ के पूर्व मराठा शासक बिम्भाजी राव भोसले के समाधि स्थल के सौंदर्यीकरण कराने की…