रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज यहां बीटीआई मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आज के श्रम दिवस को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगो से बोरे बासी खाने का आह्वान किया था और लोगों ने उनके आह्वान का समर्थन करते हुए इसे विदेशों तक पहुंचा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग लगातार बोरे बासी के बारे में जानकारी जुटा रहे थे और आज अधिकांश लोगों ने बोरे बासी खाया भी…
साल: 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मई दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से 100 प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी।…
छत्तीसगढ़ की जीवनशैली का अहम हिस्सा है ‘बासी’
छत्तीसगढ़ में एक प्रसिद्ध कहावत है – ‘बासी के नून नइ हटय’, इसका कहावत का हिन्दी भावार्थ है कि, बासी में मिला हुआ नमक नहीं निकल सकता। इस कहावत का उपयोग सम्मान के परिपेक्ष्य में किया जाता है। सवाल उठ सकता है कि आखिर यहां बात ‘बासी’ की क्यों हो रही है, तो बात जब किसी प्रदेश की होती है तो साथ में बात वहां के खान-पान की भी होती है। छत्तीसगढ़ में खान-पान के साथ जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है ‘बासी’। शायद इसलिए भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में छत्तीसगढ़ी…
120 साल में नहीं पड़ी इतनी ज्यादा गर्मी, अप्रैल में तो कुछ नहीं, आगे मई में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंचने के आसार: IMD
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर भारत में तापमान 50 डिग्री के निशान को पार कर सकता है। मई आमतौर पर सबसे गर्म महीना होता है। IMD के महानिदेशक डॉ एम महापात्र ने ट्रेंड्स को देखते हुए यह अनुमान लगाया है। आईएमडी के शीर्ष वैज्ञानिक ने कहा, “अप्रैल में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान पिछले 122 वर्षों में क्रमशः 35.90 डिग्री सेल्सियस और 37.78 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक है।” बिजली की खपत बढ़ने से कोयले की किल्लत के बीच इस…
चीनी कम्पनी Xiaomi की भारतीय यूनिट पर ED का शिकंजा, 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने शाओमी (Xiaomi) टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 1999 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि पैसा चीनी स्मार्टफोन दिग्गज के बैंक खातों में था और इसे सीज किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में यह सामने आया खा कि एजेंसी ने जांच के तहत शाओमी कोर्पोरेशन के एक पूर्व भारतीय प्रमुख को यह निर्धारित करने…
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा लगातार विस्तार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला मुख्यालय कोरिया में 44 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवीन जिला अस्पताल तथा मातृ एवं शिशु अस्पताल का वर्चुअल भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने की। इनमें 35 करोड़ रूपए की लागत से 200 बिस्तर नवीन जिला अस्पताल और 9 करोड़ रूपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होगा। इससे कोरिया जिले सहित आस-पास के लोगों को अत्याधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य…
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए पशुधन का विकास आवश्यक : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्यसांई संजीवनी हॉस्पिटल आडिटोरियम में आयोजित विश्व पशु चिकित्सा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। गौठान व गोधन न्याय योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशु चिकित्सकों की भूमिका पर आधारित इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सक शल्यज्ञ संघ के तत्वाधान में किया गया था। उन्होंने इस अवसर पर पशु चिकित्सा से संबंधित जानकारी पर आधारित वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष…
अक्ति के दिन ‘माटी पूजन दिवस‘ मनाएगा छत्तीसगढ़
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य में 3 मई अक्षय तृतीया अक्ति के दिन माटी पूजन दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। राज्य के सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर परम्परागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिलों के प्रभारी मंत्री, विधायकगण, त्रि-स्तरीय पंचायतों के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण सहित कृषकों एवं नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित करते हुए धरती माता की रक्षा हेतु शपथ ली जाएगी एवं मुख्यमंत्री जी…
छत्तीसगढ़ में रेल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से होगा विस्तार: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर । प्रदेश में औद्योगिक परिदृश्य को बेहतर करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार ने अब तक 167 एमओयू किए हैं। इन के माध्यम से 78 हजार करोड़ रुपए का निवेश प्रदेश में प्रस्तावित है, इनमें 90 इकाईयों को लगाने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में स्थित हथखोज में नवनिर्मित रेल इंडस्ट्रियल पार्क एवं भारी एवं हल्का ओद्योगिक क्षेत्र भिलाई में निर्मित अधोसंरचनाओं के लोकार्पण के अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते…
खैरागढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य की कलाधानी के रूप में सजाएंगे-संवारेंगे: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 6 करोड़ 51 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा चिटफंड कंपनी के धोखाधड़ी के शिकार हुए राजनांदगांव जिले 17127 निवेशकों को एक करोड़ 57 लाख रूपए की राशि वापस लौटाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजनांदगांव जिले में 14 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का लोकार्पण भी किया। राजनांदगांव जिले में पौने 15 करोड़ की लागत से स्थापित 9…
