भेंट मुलाकात : मुख्यमंत्री का जनता से हो रहा सीधा संवाद, सुलझ रही समस्याएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से भेंट-मुलाकात करने बीते 4 मई से दौरे पर निकले हैं। भेंट-मुलाकात में वे प्रत्येक विधानसभा के 3 गांवों का दौरा कर रहे हैं और इन तीनों में से किसी एक गांव में रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं। जहां एक ओर वे पीड़ित, बीमार लोगों के प्रति उदारता का भाव रखते हुए उनकी मदद कर रहे हैं तो साथ ही शासकीय कामकाज में लापरवाही, योजनाओं का उचित क्रियान्वयन न कर पाने और जनता के कामों में लेट-लतीफी करने…

मुख्यमंत्री ने बिहारपुर में पुलिस थाना का किया निरीक्षण, थाना परिसर में बरगद का पौधा लगाया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के चौथे दिन सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र के बिहारपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बिहारपुर पुलिस थाना प्रभारी से कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने थाना प्रभारी को आमजनता की शिकायतों एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यशैली इस तरह की होनी चाहिए कि लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास हो और वह बिना किसी रोकटोक व भय के अपनी समस्याएं एवं शिकायतें बता सके।…

मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी नरवा विकास कार्यक्रम का दिखने लगा असर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी विकास कार्यक्रम के सार्थक परिणाम अब ग्रामीण अंचल में दिखाई देने लगे हैं। सुराजी गांव योजना के प्रथम घटक नरवा विकास कार्यक्रम के चलते अब अप्रैल-मई महीने में भी बरसाती नालों में दूर-दूर तक लबालब जल भराव का नजारा देखने को मिलने लगा है। राज्य के हजारों नाले जो गर्मी शुरू होने से पहले ही दम तोड़ देते थे, उनमें अब अप्रैल-मई महीने में भी जल का भराव और बहाव बना रहने लगा है। मुख्यमंत्री भूपेश…

कुदरगढ़ में शीघ्र बनेगा रोप-वे- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुदरगढ़ में ’भेंट-मुलाकात’ अभियान के तहत ग्रामीणों से सीधे चर्चा के दौरान उनके आग्रह पर क्षेत्र में विकास कार्यो और जनसुविधाओं से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कुदरगढ़ में माँ बागेश्वरी देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शीघ्र रोप वे का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य बजट में शामिल है। जल्द ही इसके लिए टेण्डर होगा। मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में विश्राम गृह निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, पुलिस चौकी के भवन निर्माण,…

भगवान बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, खुशी से झूम उठे देश-दुनिया के श्रद्धालु

देहरादून। श्रद्धालुओं के लिए आज यानि रविवार को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुल गए हैं। मंदिर के कपाट सुबह 06:15 बजे खोले गए। यहां अब श्रद्धालु बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में वहां मौजुद भक्तों ने डांस भी किया। कोरोना महामारी के कारण 2 साल से यात्रा बंद रही जिसके कारण इस साल बड़ी तदाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इस…

नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सली भारत के संविधान पर विश्वास व्यक्त करें, फिर उनसे किसी भी मंच पर बात की जा सकती है। मुख्यमंत्री आज प्रतापपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं में आदिवासियों का दिल जीता है। अब वहां सड़के बनाने और कैम्प खोलने की मांग लोग कर रहे हैं। राज्य सरकार की नीति से अब नक्सली एक छोटे से क्षेत्र में सिमट के रह गए हैं।…

अब नहीं तय करना होगा 16 किमी का पहाड़ी रास्ता, गांव के नजदीक ही मिलेगा राशन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुदरगढ़ पहंुचे। मुख्यमंत्री जब वहां चौपाल में आमजनों की समस्याएं सुन रहे थे, तब गड़ईपारा निवासी हरीलाल ने अपनी समस्या रखी और बताया कि गड़ईपारा के 25 परिवारों को राशन दुकान से राशन लेने के लिए 16 कि.मी. पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आना पड़ता है, जिसमें लगभग ढ़ाई घंटे का समय लगता है। कभी-कभी खराब रास्ते से आना पड़ता है, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर की है, इस रास्ते में नदी नाले और पथरीले रास्तों से जूझना पड़ता…

कोविड -19 : देश में कोरोना के एक्टिव केस 20 हजार के पार, पिछले 24 घंटों में 3451 नए मामले, 40 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3451 नए मामले सामने आए हैं जबकि 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 20635 तक पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार जिन 40 लोगों की कोरोना से मौत हुई है उसमे से 35 अकेले केरल के हैं। इसके साथ ही…

यूपी में हटाए गए एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर, योगी आदित्यनाथ का आदेश- दोबारा नहीं लगने चाहिए, वरना….

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में एक लाख से अधिक लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटवाया जा चुका है। वहीं यह जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है कि लाउडस्पीकर दोबारा न लगने पाए। शनिवार शाम झांसी पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा की और दावा किया कि प्रधेश में अबतक एक लाख से अधिक लाउडस्पीकर उतरवाए जा चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धार्मिक आयोजन धार्मिक स्थल के भीतर तक…

मुस्तैदी से काम करें, जनता के प्रति जवाबदार बने : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें। काम में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात अभियान के तहत कल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहंुचे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दे, नरवा के काम तेज़ी से पूरे करें। प्रतापपुर सर्किट हाउस में आयोजित…